Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pune: पिंपरी चिंचवाड़ कस्बे में लोगों पर लोहे का होर्डिंग गिरा, 5 की मौत

    By AgencyEdited By: Shashank Mishra
    Updated: Mon, 17 Apr 2023 09:55 PM (IST)

    पुलिस अधिकारी ने कहा तेज हवा के कारण कुछ लोगों ने लोहे के होर्डिंग के नीचे शरण ली थी। अचानक ढांचा उन पर गिर गया जिससे पांच लोगों की मौत हो गई और दो अन ...और पढ़ें

    पांच लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। (Photo-ANI)
    पांच लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। (Photo-ANI)

    पुणे, पीटीआई। महाराष्ट्र के पुणे जिले के पिंपरी चिंचवड इलाके में सोमवार शाम एक सर्विस रोड पर तेज हवा के कारण लोहे का होर्डिंग गिरने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। यह घटना रावत किवले इलाके में मुंबई-पुणे हाईवे पर सर्विस रोड पर हुई।

    तलाशी अभियान जारी

    एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "तेज हवा के कारण कुछ लोगों ने लोहे के होर्डिंग के नीचे शरण ली थी। अचानक ढांचा उन पर गिर गया, जिससे पांच लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।"

    उन्होंने कहा कि पांच शव बरामद कर लिए गए हैं और यह पता लगाने के लिए तलाशी अभियान जारी है कि होर्डिंग के नीचे कोई तो नहीं फंसा है। घायल व्यक्तियों को अस्पताल ले जाया गया है।