यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Lalbaugcha Raja 2024: अनंत अंबानी ने लालबाग के राजा को अर्पित किया सोने का मुकुट; पढ़ें कितना है वजन और कीमत
Lalbaugcha Raja 2024 गणपति बप्पा मोरया के साथ मुंबई के लालबागचा राजा का फर्स्ट लुक गुरुवार को गणेश चतुर्थी से पहले जारी किया गया। हर साल मुंबई के लाल ...और पढ़ें

HighLights
- मंडल में ऑनरी पद पर हैं अनंत अंबानी
- इस पंडाल की डिजाइन हर साल बेहद खास थीम पर आधारित होती है।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Ganesh Chaturthi 2024। मुंबई के लाल बाग इलाके में मौजूद भगवान गणपति की प्रतिमा 'लालबागचा राजा' (Lalbaugcha Raja) की पहली झलक सामने आ चुकी है। उनके मस्तक पर लगे सोने का विशाल मुकुट आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। सभी भक्तों के मन में यह सवाल है कि आखिर इतना विशाल सोना का मुकुट किस व्यक्ति ने दान में दिया है?
इसका जवाब सामने आ चुका है। दरअसल, इस मुकुट को रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) ने दान में दिया है। इस मुकुट का वजन 20 किलोग्राम है। वहीं, मुकुट की कीमत 15 करोड़ रुपये है।

मंडल में ऑनरी पद पर हैं अनंत अंबानी
बता दें कि 'लालबागचा राजा' सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल में अनंत अंबानी को ऑनरी पद पर नियुक्त किया गया है। अंबानी परिवार इस गणेश मंडल के पैसेंट असिसटेंट फंड स्कीम में योगदान दिया है। रिलायंस फाउंडेशन ने लालबाग के राजा मंडल को 24 डायलिसिस मशीनें भी दी हैं।
लालबाग के राजा का पंडाल मुंबई के मशहूर पंडालों में से एक है। लालबागचा राजा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल के अधिकारी इस पंडाल की निगरानी करते हैं। इस पंडाल की डिजाइन हर साल बेहद खास थीम पर आधारित होती है, जिसे देखने के लिए देश-विदेश से लोग आते हैं।
खबरें और भी

जानिए लालबागचा राजा का इतिहास
लालबागचाराजा की प्रतिमा साल 1934 से ही स्थापित की जा रही है। साल 1934 में मुंबई के लालबाग बाजार क्षेत्र के व्यापारियों ने अपनी स्वयं की गणेश मूर्ति स्थापित करके इस परंपरा की शुरुआत की थी।

गणेश चतुर्थी का महापर्व 7 सितम्बर, शनिवार से शुरू होकर 17 सितम्बर अनंत चतुर्दशी तक चलेगा। इस पर्व के दौरान देश-विदेश से भक्त 'लाल बाग के राजा' गणपति बप्पा के दर्शन करने के लिए मुंबई आते हैं।
यह भी पढ़ें: Lalbaugcha Raja: लालबागचा राजा की पहली झलक आई सामने, गणेश भक्तों के लिए महाराष्ट्र में 15 दिनों के लिए टोल माफ