Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IndiGo Flight: मदुरै से मुंबई जा रहे विमान का इंजन हवा में हुआ बंद, सुरक्षित लैंडिंग के बाद टला बड़ा हादसा

    By AgencyEdited By: Devshanker Chovdhary
    Updated: Tue, 29 Aug 2023 03:54 PM (IST)

    IndiGo Flight मदुरै से मुंबई जाने वाली इंडिगो की एक उड़ान को मंगलवार को तकनीकी खराबी के बाद मुंबई में उतारा गया। बताया जा रहा है कि हवा में विमान का ए ...और पढ़ें

    इंजन में खराबी के बाद मुंबई में सुरक्षित उतरा इंडिगो का विमान। (फाइल फोटो)
    इंजन में खराबी के बाद मुंबई में सुरक्षित उतरा इंडिगो का विमान। (फाइल फोटो)

    मुंबई, एएनआई। मदुरै से मुंबई जाने वाली इंडिगो की एक उड़ान को मंगलवार को तकनीकी खराबी के बाद मुंबई में उतारा गया। बताया जा रहा है कि हवा में विमान का एक इंजन बंद हो गया, जिसके बाद उड़ान की लैंडिंग हुई और सभी यात्री सुरक्षित हैं।

    हवा में इंजन हुआ बंद

    अधिकारियों ने बताया कि विमान का इंजन हवा में ही बंद हो गया था। उन्होंने कहा कि विमान को मुंबई एयरपोर्ट पर उतारा गया। फिलहाल जांच चल रही है। डीजीसीए ने भी बताया कि विमान का एक इंजन हवा में बंद हो गया था।

    डीजीसीए ने अपने बयान में कहा,

    इंडिगो विमान वीटी-आईयूजे जो मदुरै से मुंबई जा रहा था। इस विमान के एक इंजन में हाई प्रेशर कंपन देखा गया। इंजन में तेल के दबाव की चेतावनी जारी हुई और इंजन-1 बंद हो गया। इसके बाद पायलट ने विमान की लैंडिंग के लिए एटीसी से संपर्क किया और विमान की सुरक्षित लैंडिंग की गई।

    खराबी के बाद मुंबई में लैंडिंग

    मुंबई एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि इंडिगो के एक विमान के इंजन में खराबी आई और उसे मुंबई एयरपोर्ट पर उतारा गया। उन्होंने कहा, मदुरै से मुंबई की उड़ान में बीच हवा में पायलट को पी एंड डब्ल्यू इंजन में तकनीकी खराबी की सूचना मिली, जिसके बाद विमान को मुंबई हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से उतारा गया।

    जांच के बाद शुरू होगा परिचालन

    इंडिगो ने बताया कि एक उड़ान मदुरै से मुंबई जा रही थी, जिसमें लैंडिंग से पहले तकनीकी समस्या पाई गई। पायलट ने तत्काल लैंडिंग के लिए अनुरोध किया और विमान को सुरक्षित उतारा गया। उन्होंने कहा कि आवश्यक जांच के बाद विमान का परिचालन शुरू किया जाएगा।

    खबरें और भी

    पी एंड डब्ल्यू इंजन में देखी गई है समस्या

    बता दें कि पी एंड डब्ल्यू इंजन वाले इंडिगो और गो फर्स्ट एयरलाइंस के करीब 40 विमानों में ऐसी समस्या देखी गई है और इंजन में खराबी के कारण 40 विमान ग्राउंडेड है।