Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    महाकुंभ जाने वाले यात्री दो दिन से मुंबई में फंसे, बार-बार कैंसिल हो रही फ्लाइट; एयरलाइन पर फूटा गुस्सा

    Updated: Mon, 27 Jan 2025 11:19 PM (GMT+05:30)

    महाकुंभ में शामिल होने के लिए दुनिया भर से लोग प्रयागराज पहुंच रहे हैं। लेकिन मुंबई में कुछ यात्री पिछले दो दिन से फंसे हुए हैं। इन यात्रियों की फ्लाइ ...और पढ़ें

    यात्रियों ने मुंबई से दरभंगा की फ्लाइट की थी (प्रतीकात्मक तस्वीर)
    यात्रियों ने मुंबई से दरभंगा की फ्लाइट की थी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    HighLights

    1. खराब मौसम के चलते कैंसिल फ्लाइट
    2. दरभंगा से प्रयागराज जाने वाले थे यात्री
    3. दो दिन में दो बार कैंसिल हुई फ्लाइट

    जेएनएन, मुंबई। मुंबई से दरभंगा जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट के दो बार रद हो जाने के कारण महाकुंभ मेले में जाने वाले यात्री विगत दो दिन से मुंबई में ही फंसे हुए हैं। स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी950 (मुंबई से दरभंगा) में सवार यात्रियों को पहले शनिवार को दरभंगा जाना था, लेकिन फ्लाइट रद हो गई।

    इन यात्रियों को एसजी950 के लिए रिप्लेसमेंट टिकट दिया गया। यह सोमवार को मुंबई से उड़ान भरने वाली थी। लेकिन, मुंबई से उड़ान भरने वाली एसजी950 भी रद हो गई। इससे यात्री बहुत असमंजस में हैं।

    यात्री हो रहे परेशान

    एक यात्री निशित थोरिया ने बताया, 'इस फ्लाइट में सवार ज्यादातर यात्री महाकुंभ मेले में जा रहे हैं। चूंकि प्रयागराज के लिए फ्लाइट टिकट महंगे हैं, इसलिए ज्यादातर यात्री सड़क मार्ग से दरभंगा से प्रयागराज जाना पसंद करते हैं।'

    उन्होंने कहा, 'शुरुआत में यह फ्लाइट सोमवार को सुबह 8:30 बजे उड़ान भरने वाली थी। एयरलाइन ने उड़ान को पहले सुबह 10 बजे तक और फिर 11:30 बजे तक के लिए टाल दिया और फिर अंतत: उड़ान को रद कर दिया।

    एयरलाइन पर गंभीर आरोप

    • यात्री ने कहा कि दो दिनों में यह दूसरी बार है जब एक ही उड़ान रद की गई। हमने समाधान जानने के लिए एयरलाइन क्रू से संपर्क किया तो उन्होंने हमारी बात तक नहीं सुनी।'
    • एक अन्य यात्री ने बताया, 'रिफंड का क्या फायदा? हवाई किराया बहुत बढ़ गया है और हम उसी दर पर फ्लाइट टिकट बुक नहीं कर पाएंगे, जिस दर पर हमने पहले बुक किया था, क्योंकि आखिरी समय में टिकट हमेशा महंगे होते हैं। हमने फ्लाइट टिकट पहले ही बुक कर लिए थे।'

    एयरलाइन ने बताई वजह

    जागरण द्वारा भेजे गए आधिकारिक प्रश्न का जवाब देते हुए स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने कहा, '25 जनवरी को मुंबई से दरभंगा जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी950 दरभंगा में खराब मौसम के कारण रद कर दी गई। प्रभावित यात्रियों को पूरा रिफंड या अगली उपलब्ध फ्लाइट में टिकट बदलने का विकल्प दिया गया।'

    खबरें और भी

    इसमें आगे कहा गया, 'दरभंगा में लगातार खराब मौसम के कारण सोमवार को मुंबई-दरभंगा उड़ान भी रद कर दी गई। हम प्रभावित यात्रियों को उनकी पसंद के अनुसार अगली उड़ानों में समायोजित कर रहे हैं या पूरा किराया वापस कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: महाकुंभ में 64 लाख श्रद्धाुलओं ने क‍िया स्‍नान, भीड़ देख मौनी अमावस्‍या तक मेला क्षेत्र में वाहनों का प्रवेश बंद