Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भुगतने होंगे गंभीर परिणाम', कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने कांग्रेस को सुनाई खरी-खरी; कह दी यह बड़ी बात

    By Agency Edited By: Sonu Gupta
    Updated: Mon, 10 Jun 2024 04:12 PM (IST)

    आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने एक बार फिर से कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस पार्टी समुदाय के हितों के खिलाफ बोल रही है।ज ...और पढ़ें

    महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को भुगतने होंगे गंभीर परिणाम- कार्यकर्ता मनोज जरांगे।
    महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को भुगतने होंगे गंभीर परिणाम- कार्यकर्ता मनोज जरांगे।

    पीटीआई, जालना। महाराष्ट्र में एक बार फिर से मराठा आरक्षण का मामला तूल पकड़ने लगा है। आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने सोमवार को एक बार फिर से कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस पार्टी समुदाय के हितों के खिलाफ बोल रही है। जरांगे ने कहा कि राज्य में इस साल के अंत में विधानसभा का चुनाव होना है और कांग्रेस को इसके परिणाम भुगतने होंगे।

    आंदोलन का करते हैं समर्थनः कल्याण काले

    जालना से नवनिर्वाचित कांग्रेस सांसद कल्याण काले ने अंतरवाली सारथी गांव में आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे से मुलाकात की। मालूम हो कि जरांगे लगातार तीसरे दिन भी आरक्षण की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन जारी रखा है। हालांकि, कल्याण काले ने कहा कि वह मराठा आरक्षण के लिए आंदोलन का समर्थन करते हैं।

    भुगतने होंगे गंभीर परिणामः जरांगे

    मालूम हो कि कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के हिस्से से मराठा समुदाय को आरक्षण दिए जाने का विरोध किया था। वडेट्टीवार की टिप्पणियों के बारे में पूछे जाने पर जरांगे ने कहा कि कांग्रेस ने हाल के लोकसभा चुनावों में मराठा लोगों से वोट लिए और अब वे हमारे खिलाफ बोल रहे हैं। हालांकि कांग्रेस पार्टी को विधानसभा चुनावों में परिणाम भुगतने होंगे।

    कार्यकर्ता मनोज जरांगे से मिलने के बाद क्या बोले काले?

    कार्यकर्ता मनोज जरांगे से मुलाकात करने के बाद काले ने कहा कि वडेट्टीवार को इस तरह की बात नहीं करनी चाहिए। मैं उनके बयान का समर्थन नहीं करता। उन्होंने आगे कहा कि जारंगे के कारण ही मैं जालना लोकसभा क्षेत्र से निर्वाचित हुआ हूं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ेंः

    'इस्तेमाल करो और फेंक दो', मोदी 3.0 में अजित पवार गुट को नहीं मिला मंत्री पद तो विपक्ष ने घेरा; एकनाथ शिंदे पर भी किया कटाक्ष

    'नीतीश और चंद्रबाबू नायडू का समर्थन नहीं मिलता तो...', मोदी सरकार पर शरद पवार का हमला