विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीवाली से पहले महाराष्ट्र में FDA का बड़ा एक्शन, ब्लिंकिट और जेप्टो समेत 105 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस सस्पेंड

Published: Fri, 06 Nov 2026 11:21 PM (IST)

महाराष्ट्र एफडीए ने ब्लिंकिट और जेप्टो सहित 105 खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। खाद्य सुरक्षा नियमों के ...और पढ़ें

महाराष्ट्र एफडीए का बड़ा एक्शन

महाराष्ट्र एफडीए का बड़ा एक्शन 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, मुंबई। लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने कार्रवाई की है।

एफडीए ने शुक्रवार को कहा कि ब्लिंकिट और जेप्टो से जुड़े प्रतिष्ठानों समेत 105 खाद्य कारोबार प्रतिष्ठानों (एफबीएफडीए) के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। नियमों के कई उल्लंघन सामने आने के बाद सात प्रतिष्ठानों को कारोबार बंद करने का आदेश दिया गया है।

एफडीए ने चार और पांच नवंबर को राज्यभर में चलाए गए विशेष जांच अभियान में जांच के दौरान खाद्य सुरक्षा नियमों में लापरवाही पाए जाने पर यह कार्रवाई की है। जांच में कई जगह खाने-पीने की चीजें बनाने और रखने की जगहों पर गंदगी मिली।

खाद्य पदार्थों की पैकिंग और रखरखाव में लापरवाही और जरूरी रिकार्ड व प्रमाणपत्र नहीं मिलने जैसी कमियां भी सामने आईं।

दो दिनों के अभियान में एफडीए ने 70 से अधिक प्रतिष्ठानों से करीब 39,485 किलो खाद्य सामग्री जब्त की, जिसकी कीमत लगभग 1.35 करोड़ रुपये बताई गई है। तीन स्थानों से 7.96 लाख रुपये के प्रतिबंधित गुटखा और पान मसाला भी जब्त किए गए। इस मामले में तीन प्राथमिकी दर्ज की गईं और दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।