विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Maharashtra: किताब में लिखी घटना बिल्कुल सच... अजित पवार को लेकर मीरा बोरवंकर ने खोले राज

By Jagran NewsEdited By: Paras Pandey
Published: Wed, 18 Oct 2023 02:35 AM (GMT+05:30)

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने कहा कि संभवत उन्होंने पुणे में पुलिस विभाग की एक जमीन सौदे की ...और पढ़ें

मैंने जमीन सौदे की स्थिति के बारे में पूछा होगा : अजीत पवार
मैंने जमीन सौदे की स्थिति के बारे में पूछा होगा : अजीत पवार

मुंबई, एजेंसी। महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने कहा कि संभवत उन्होंने पुणे में पुलिस विभाग की एक जमीन सौदे की स्थिति के बारे में वहां की तत्कालीन पुलिस आयुक्त मीरा बोरवणकर से पूछा होगा। हालांकि, इस आरोप से उन्होंने इन्कार किया कि बिल्डर को भूखंड सौंपने के लिए कहा था। मीरा ने अपनी किताब 'मैडम कमिश्नर' में पवार के संदर्भ में आरोप लगाया है।

उन्होंने दावा किया है कि 2010 में तत्कालीन जिला मंत्री ने जोर दिया था कि वह पुलिस विभाग के नीलाम किए गए भूखंड को सफल बोली लगाने वाले को सौंपने की प्रक्रिया पूरी करें। सफल बोली लगाने वाले को बाद में 2-जी घोटाले के आरोपित के रूप में उद्धृत किया गया है।मीरा ने लिखा है कि उन्होंने इस कदम का विरोध किया था। पवार उस समय वहां के प्रभारी मंत्री थे। पवार ने मीडिया से कहा कि मैं स्वीकार करता हूं कि मैंने उनसे भूखंड सौदे की स्थिति के बारे में पूछा होगा और उन्होंने भूमि सौंपने पर अपना विरोध जताया होगा। 

इसके अलावा, मैंने सौदे को आगे बढ़ाने की कोई कोशिश नहीं की। मैंने उनसे सौदे के बारे में इसलिए पूछा क्योंकि एक समिति ने निजी बिल्डर को भूखंड सौंपने का फैसला किया था। लेकिन, उस फैसले को लागू नहीं किया जा रहा था। राकांपा नेता ने मीरा का नाम नहीं लिया, लेकिन कहा कि उनके खिलाफ एक सेवानिवृत्त आइपीएस अधिकारी द्वारा कुछ आरोप लगाए गए हैं।   

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।