Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Latur Extramarital Affair: मां के साथ था अवैध संबंध, पता लगने पर नाबालिग ने प्रेमी को उतारा मौत के घाट

    By Jagran News Edited By: Abhinav Atrey
    Updated: Mon, 01 Jan 2024 07:10 PM (GMT+05:30)

    लातूर में अपनी मां के साथ अवैध संबंध को लेकर नाबालिग ने एक व्यक्ति की हत्या कर दी। लातूर पुलिस ने हत्या के आरोप में 17 वर्षीय नाबालिग को हिरासत में लि ...और पढ़ें

    नाबालिग ने सोते समय तेज हथियार से हमला करके हत्या की (प्रतीकात्मक तस्वीर)
    नाबालिग ने सोते समय तेज हथियार से हमला करके हत्या की (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    HighLights

    1. सोते समय तेज हथियार से हमला करके हत्या की
    2. तानाजी का लड़के की मां के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था

    पीटीआई, लातूर। लातूर में अपनी मां के साथ अवैध संबंध को लेकर नाबालिग ने एक व्यक्ति की हत्या कर दी। लातूर पुलिस ने हत्या के आरोप में 17 वर्षीय नाबालिग को हिरासत में लिया है।

    एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को जानकारी देते हुए कहा कि 25 साल का रंजीत तानाजी माली शनिवार को औसा तहसील के वाडजी गांव में एक गौशाला में मृत पाया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने नाबालिग के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। जांच के दौरान पुलिस को नाबालिग के ऊपर शक हुआ।

    सोते समय तेज हथियार से हमला करके हत्या की

    अधिकारी ने कहा कि नाबालिग ने रंजीत तानाजी माली के ऊपर सोते समय तेज हथियार से हमला करके हत्या कर दी। रंजीत तानाजी का लड़के की मां के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। अधिकारी ने कहा कि नाबालिग को जब इस संबंध के बारे में पता चला, तो उसने हत्या करने की योजना बनाई।

    ये भी पढ़ें: Mumbai: वसई रोड रेलवे स्टेशन पर मिला लावारिस बैग, यात्रियों में फैली बम होने की दहशत