यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में ठाणे और पालघर सीटों पर चुनाव लड़ सकती है 'शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना, जल्द होगी उम्मीदवारों की घोषणा
पार्टी सूत्रों ने बताया कि ओवला-मजीवाड़ा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक पार्टी प्रवक्ता नरेश म्हस्के और पूर्व ...और पढ़ें

पीटीआई, मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना राज्य में ठाणे और पालघर लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। इन दोनों सीटों पर दावा करने वाले स्थानीय भाजपा नेताओं के साथ उसकी खींचतान चल रही है। बुधवार तक उम्मीदवारों के नामों की घोषणा होने की उम्मीद है।
पार्टी सूत्रों ने बताया कि ओवला-मजीवाड़ा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक, पार्टी प्रवक्ता नरेश म्हस्के और पूर्व एमएलसी रवींद्र फाटक मजबूत दावेदार हैं। ये ठाणे संसदीय सीट की दौड़ में हैं। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने पार्टी की राज्य इकाई से ठाणे सीट के लिए अपने दावेदारों पर लगाम लगाने को कहा है। ठाणे सीएम शिंदे का गृह क्षेत्र है। इसकी बहुत कम संभावना है कि पार्टी इस प्रतिष्ठित सीट को छोड़ दे।