यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Maharashtra News: ठाणे में आश्रम में पुजारी पर हमला करने वाला गिरफ्तार
Maharashtra News आश्रम में पुजारी पर चाकू से हमला करने के आरोप में पुलिस ने 35 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। घटना महाराष्ट्र के ठाणे की ह ...और पढ़ें

ठाणे, एजेंसी। Maharashtra News: महाराष्ट्र के ठाणे (Thane) शहर के एक आश्रम में एक पुजारी (Priest) पर चाकू से हमला (Attack) करने के आरोप में 35 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हमले में बाल-बाल बचे पुजारी
प्रेट्र के मुताबिक, श्रीनगर पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक सुनील शाइन ने बताया कि घटना शुक्रवार दोपहर शहर के रामनगर इलाके में स्थित आश्रम में हुई। नशे की हालत में आरोपित ने 63 वर्षीय पुजारी पर कथित तौर पर चाकू से हमला किया। हमले में पुजारी बाल-बाल बच गए। अधिकारी ने कहा कि उस समय आश्रम में मौजूद एक व्यक्ति ने आरोपित से चाकू छीन लिया।
आश्रम में पथराव भी किया
पुलिस के मुताबिक, आरोपी नशे में था और उसने आश्रम पर पथराव किया। पुजारी ने जब उससे इस बारे में पूछा तो उसने उस पर चाकू से हमला कर दिया। गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ धारा 307 (हत्या का प्रयास) और भारतीय दंड संहिता की अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
नांदेड़ में साधु की हत्या
पालघर में साल 2020 में साधुओं की निर्मम हत्या के बाद नांदेड़ में एक साधु की हत्या का मामला सामने आया था। यह मामला घटना नादेंड़ के उमरी तालुका का है, जहां साधु की हत्या की वारदात हुई। पुलिस को आश्रम से थोड़ी दूर पर एक शव मिला। नांदेड़ पुलिस अधीक्षक विजयकुमार ने कहा कि नांदेड़ के उमरी में एक साधु का शव उनके आश्रम में मिला।
खबरें और भी
पालघर में दो साधुओं की हुई थी हत्या
इससे पहले पालघर में लोगों की भीड़ ने चोर होने के शक में तीन लोगों की हत्या कर दी थी। इनमें से दो साधु थे। यह घटना उस समय हुई थी, जब ये लोग मुंबई के कांदीवली से कार में सवार होकर गुजरात के सूरत जा रहे थे। यह वारदात 17 अप्रैल की है। तीनों को अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।