विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mumbai Fire: गोरेगांव की बहुमंजिला इमारत में आग लगने से 7 लोगों की मौत, 39 घायल

By Jagran NewsEdited By: Versha Singh
Published: Fri, 06 Oct 2023 07:43 AM (IST)Updated: Fri, 06 Oct 2023 08:08 AM (IST)

मुंबई के गोरेगांव में जी+5 इमारत में लेवल 2 की आग लग लग गई। इस हादसे में अब तक 7 ...और पढ़ें

गोरेगांव में बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग (फाइल फोटो)
गोरेगांव में बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग (फाइल फोटो)

HighLights

  1. गोरेगांव में बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग
  2. हादसे में 7 लोगों की मौत
  3. कई मरीजों का चल रहा इलाज

एएनआई, मुंबई (महाराष्ट्र)। मुंबई के गोरेगांव में जी+5 इमारत में लेवल 2 की आग लगने की जानकारी सामने आई है। इस हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत की जानकारी मिली है। वहीं, आग लगने के बाद 30 से अधिक लोगों को बचाया गया था और बचाए गए लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में भेजा गयाल था। इस घटना की जानकारी BMC ने दी है।

गोरेगांव में आग लगने की घटना पर महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी दुख व्यक्त किया। उन्होंने X पर ट्वीट कर कहा, मुंबई के गोरेगांव में आग लगने की घटना में जानमाल के नुकसान के बारे में जानकर दुख हुआ। हम बीएमसी और मुंबई पुलिस अधिकारियों के संपर्क में हैं और सभी सहायता प्रदान की जा रही है।

उन परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

मुंबई पुलिस के मुताबिक, बचाए गए 6 लोगों की हालत गंभीर है। कुल 30 लोगों को बचाया गया है।

ताजा जानकारी के अनुसार, मुंबई के गोरेगांव में G+5 बिल्डिंग में आग लगने से 7 लोगों की मौत की खबर है। दो अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है।

गोरेगांव में जी+5 इमारत में लगी आग में अब तक घायल हुए कुल 46 लोगों में से 7 की मौत हो चुकी है और 39 का इलाज एचबीटी और कूपर अस्पताल में चल रहा है। इसकी जानकारी मुंबई पुलिस द्वारा दी गई है।

फायर ब्रिगेड अधिकारियों के मुताबिक, आग गोरेगांव के एमजी रोड स्थित जय भवानी बिल्डिंग में लगी थी। घटना के बाद मौके पर 8 दमकल की गाड़ियां, 5 जंबो वॉटर टैंकर, एक टर्न टेबल सीढ़ी और एक एम्बुलेंस को भेजा गया था।

उन्होंने बताया कि आग ग्राउंड फ्लोर पर मौजूद दुकानों और ग्राउंड फ्लोर पर खड़े वाहनों में फैल गई थी। निवासी इमारत की विभिन्न मंजिलों और छत पर भी फंसे हुए थे।

यह भी पढ़ें- Tahawwur Rana: 26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा की नई चाल, कोर्ट ने भारत प्रत्यर्पण के खिलाफ दिया अतिरिक्त समय

यह भी पढ़ें- नौसेना की ताकत, दुश्मन को दहलाएगा सुपर सुखोई; जानिए इसकी खूबियां

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।