विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कुणाल कामरा की मुश्किलें और बढ़ीं, मुंबई पुलिस ने दर्ज कीं तीन नई FIR; 31 मार्च तक पेश होने को कहा

Published: Sat, 29 Mar 2025 11:34 AM (IST)Updated: Sat, 29 Mar 2025 12:50 PM (IST)

कॉमेडियन कुणाल कामरा के खिलाफ मुंबई पुलिस ने तीन नई एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने उन्हें तीसरा समन भी ...और पढ़ें

स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा। ( फाइल फोटो )
स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा। ( फाइल फोटो )

HighLights

  1. खार पुलिस थाने में दर्ज की गईं तीन नई एफआईआर।
  2. 31 मार्च को पुलिस के सामने पेश होने का समन जारी।
  3. दो बार बुलावा भेजने पर भी थाने नहीं पहुंचा कामरा।

एएनआई, मुंबई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर विवादित टिप्पणी करने वाले स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। खार पुलिस ने कामरा के खिलाफ तीन और मामले दर्ज किए हैं। मुंबई पुलिस के मुताबिक एक मामला जलगांव के मेयर और दो अन्य शिकायतें नासिक के दो व्यवसायिकों ने दर्ज कराई है। कुणाल कामरा को खार पुलिस दो बार पूछताछ को बुला चुकी है। मगर वे अभी तक पेश नहीं हुए हैं।

मद्रास हाई कोर्ट से मिली अंतरिम अग्रिम जमानत

कामरा के खिलाफ दर्ज एक एफआईआर में मद्रास हाई कोर्ट ने शुक्रवार को 7 अप्रैल तक अंतरिम अग्रिम जमानत दी है। कामरा ने ट्रांजिट अग्रिम जमानत के लिए मद्रास उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। अपनी याचिका में उन्होंने कहा था कि हाल की टिप्पणी के बाद उन्हें कई तरह की धमकियां मिल रही हैं।

पुलिस तीन बार भेज चुकी समन

डिप्टी सीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद पुलिस कामरा को तीन समन जारी कर चुकी है। तीसरे समन में पुलिस ने कॉमेडियन को 31 मार्च को खार पुलिस स्टेशन में पेश होने को कहा है। कामरा के खिलाफ शिवसेना विधायक मुरजी पटेल ने खार पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया है। पिछले दो समन में कामरा पुलिस के सामने अपना पक्ष रखने नहीं पहुंचे।

शिंदे पर की विवादित टिप्पणी

कुणाल कामरा ने एक शो में एकनाथ शिंदे पर निशाना साधा। बिना नाम लिए कामरा ने शिंदे को 'गद्दार' कहा। इसका वीडियो अपने एक्स अकाउंट पर साझा किया। इसी वीडियो पर पूरा विवाद शुरू हुआ। महाराष्ट्र सरकार ने कामरा से माफी मांगने को कहा। मगर उन्होंने इससे इनकार कर दिया। बाद में शिवसेना कार्यकर्ताओं ने हैबिटेट स्टूडियो में तोड़फोड़ की। यहीं पर कामरा का शो शूट किया गया था।

हमले पर क्या बोले कामरा?

कुणाल कामरा ने अपने बयान में कहा, "मनोरंजन स्थल केवल एक मंच है। सभी प्रकार के शो के लिए एक स्थान। हैबिटेट (या कोई अन्य स्थल) मेरी कॉमेडी के लिए जिम्मेदार नहीं है। न ही मैं क्या कहता हूं या करता हूं, इस पर इसका कोई अधिकार या नियंत्रण है। न ही किसी राजनीतिक दल का। कॉमेडियन के शब्दों के लिए स्थल पर हमला करना उतना ही मूर्खतापूर्ण है, जितना टमाटर ले जा रहे ट्रक को पलटना, क्योंकि आपको परोसा गया बटर चिकन पसंद नहीं आया।"

यह भी पढ़ें: म्यांमार में भूकंप से मरने वालों की संख्या 1000 के पार, 2400 से ज्यादा घायल; पढ़े त्रासदी से जुड़े बड़े अपडेट्स

यह भी पढ़ें: नई 'दयाबेन' को देखने के लिए हो जाइए तैयार, मेकर्स ने ऑडिशन के बाद एक्ट्रेस के साथ शुरू की शूटिंग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।