Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mumbai: बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर तेज रफ्तार कार का कहर, छह वाहनों को मारी टक्कर; तीन लोगों की मौत

    By AgencyEdited By: Mahen Khanna
    Updated: Fri, 10 Nov 2023 03:01 AM (IST)

    Mumbai Bandra Worli Sea Link Accident बांद्रा-वर्ली सी लिंक के टोल बूथ पर 6 गाड़ियों से एक तेज रफ्तार कार के टकराने से तीन लोगों की मौत हो गई है। घटना ...और पढ़ें

    Mumbai Bandra Worli Sea Link Accident मुंबई में बड़ा हादसा।
    Mumbai Bandra Worli Sea Link Accident मुंबई में बड़ा हादसा।

    HighLights

    1. कार हादसे में तीन लोगों की मौत, 9 घायल।
    2. तेज रफ्तार कार ने मचाया कहर।

    एजेंसी, मुंबई। Mumbai accident मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक के टोल बूथ पर 6 गाड़ियों के टकराने से तीन लोगों की मौत हो गई है। 9 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में से 2 की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। सूत्रों के मुताबिक, घायलों को बांद्रा (Mumbai Bandra Worli Sea Link Accident) के भाभा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

    तेज रफ्तार कार का कहर

    मुंबई पुलिस के मुताबिक, एक तेज रफ्तार कार वर्ली से बांद्रा की ओर तेजी से जा रही थी और उसने टोल प्लाजा के पास खड़ी गाड़ियों को टक्कर मार दी। इसमें सवार कई लोगों को गंभीर चोटें पहुंची।

    पकड़े जाने के डर से कई कारों को मारी टक्कर

    कार के ड्राइवर ने सी लिंक पर एक दूसरे वाहन को टक्कर मार दी थी, जिसके बाद उसने पकड़े जाने से बचने के लिए कार की गति और तेज करने की कोशिश की, जिससे छह कारों के आपस में टकराने से एक बड़ा हादसा हो गया।

    कार के ड्राइवर को भी चोटें आईं हैं और उसे हिरासत में ले लिया गया है। ड्राइवर की कार भी जब्त कर ली गई है।पुलिस अधिकारी ने कहा कि इससे पहले दिन में, गोवा से मुंबई आ रही एक निजी लक्जरी बस महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में सड़क से उतर गई और एक नदी के किनारे पर गिर गई, क्योंकि ड्राइवर ने पुल का गलत अनुमान लगाया था।

    खबरें और भी