यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Mumbai Airport: मुंबई एयरपोर्ट पर विदेशी महिला का पर्स देख उड़ गए DRI अधिकारी के होश; 13 करोड़ की कोकीन के साथ आरोपी गिरफ्तार
Drugs Smuggling in India राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) अधिकारियों ने विदेशी यात्री को गिरफ्तार कर लिया। महिला अदीस अबाबा से फ्लाइट नंबर-ईटी 640 के जरिए ...और पढ़ें

HighLights
- 1 किलो 273 ग्राम कोकिन बरामद हुए
- एनडीपीएस अधिनियम 1985 के प्रावधानों के तहत महिला को गिरफ्तार किया गया
एएनआई, मुंबई। Drugs Smuggling in India। मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कोत दिव्वार (Cote d'Ivorie) की एक महिला यात्री को गिरफ्तार किया गया। गुरुवार को राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) अधिकारियों ने विदेशी यात्री को गिरफ्तार कर लिया। महिला अदीस अबाबा से फ्लाइट नंबर-ईटी 640 के जरिए महिला मुंबई पहुंची थी।
महिला से बरामद हुई 13 करोड़ की कोकीन
डीआरआई की खुफिया जानकारी मिलने के बाद महिला की जांच-पड़ताल की गई। जब आरोपी महिला के सामान की जांच हुई तो अधिकारियों को 1 किलो 273 ग्राम कोकिन बरामद हुए। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 13 करोड़ बताई जा रही है।
एनडीपीएस अधिनियम 1985 के तहत महिला गिरफ्तार
जानकारी के मुताबिक, महिला अपनी कैरी बैग और पर्स में ड्रग्स लेकर आई थी। महिला को एनडीपीएस अधिनियम 1985 के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें: Mandi Crime News: नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, मंडी पुलिस ने पकड़ा 28 लाख का चिट्टा; मुख्य सरगना सहित पांच अरेस्ट