विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुंबई कोस्टल रोड टनल में सुपरकार्स का तांडव, लापरवाही से गाड़ी चलाने पर 6 ड्राइवरों पर FIR दर्ज

Published: Tue, 08 Sep 2026 02:00 AM (IST)

मुंबई पुलिस ने कोस्टल रोड टनल में तेज रफ्तार से सुपरकार चलाने और सार्वजनिक सुरक्षा को खतरे में डालने के ...और पढ़ें

HighLights

  1. मुंबई कोस्टल रोड टनल में सुपरकारों की तेज रफ्तार।

  2. 6 अज्ञात ड्राइवरों पर लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोप।

  3. पुलिस ने वाहनों की पहचान की, जल्द होगी गिरफ्तारी।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई पुलिस ने 6 अज्ञात ड्राइवरों के खिलाफ FIR दर्ज की है। इन पर मुंबई कोस्टन रोड टनल के अंदर अपनी सुपरकार्स को बहुत तेज रफ्तार से चलाने और लोगों की सुरक्षा को खतरे में डालने का आरोप है। यह घटना 3 सितंबर को रात करीब 11.15 बजे मरीन ड्राइव के पास कोस्टल रोड के साउथबाउंस हिस्से में हुई।

शिकायत के मुताबिक, 6 से 7 ड्राइवर कथित तौर पर तेजी से और लापरवाही से गाड़ी चला रहे थे। घटना के वायरल वीडियो में कई लग्जरी स्पोर्ट्स कारें उस रास्ते पर दूसरी गाड़ियों के बगल से तेजी से गुजरती हुई दिखाई दे रही हैं।

मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 के तहत केस दर्ज

पुलिस ने कहा कि जिस तरह से गाड़ी चलाई जा रही थी, उससे लोगों की जान और सुरक्षा को खतरा था। इस मामले में औपचारिक केस 4 सितंबर को रात करीब 10:55 बजे दर्ज किया गया। यह केस BNS की धारा 281 और 125, और मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 के तहत दर्ज किया गया।

पुलिस ने गाड़ियों की पहचान की

यह FIR पुलिस हेड कॉन्स्टेबल सतीश निवृत्ति सांगले की शिकायत पर दर्ज की गई। हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन पुलिस ने इसमें शामिल गाड़ियों की पहचान कर ली है और उम्मीद है कि जल्द ही उन्हें जब्त कर लिया जाएगा।