विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mumbai: फायरिंग कांड में गवाह बनेंगे सलमान खान, दबंग एक्टर का बयान दर्ज करेगी मुंबई क्राइम ब्रांच

By Agency Edited By: Nidhi Avinash
Published: Wed, 17 Apr 2024 06:24 PM (IST)

मुंबई क्राइम ब्रांच फायरिंग कांड में गवाह के तौर पर रविवार को बॉलीवुड एक्टर सलमान खान का बयान दर्ज करेगी।पुलिस ...और पढ़ें

दबंग एक्टर का बयान दर्ज करेगी मुंबई क्राइम ब्रांच (Image: ANI)
दबंग एक्टर का बयान दर्ज करेगी मुंबई क्राइम ब्रांच (Image: ANI)

HighLights

  1. फायरिंग कांड में गवाह बनेंगे सलमान खान
  2. दबंग एक्टर का बयान दर्ज करेगी मुंबई क्राइम ब्रांच
  3. परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंतित सलमान खान

एएनआई, मुंबई। Salman Khan Shooting: मुंबई क्राइम ब्रांच फायरिंग कांड में गवाह के तौर पर रविवार को बॉलीवुड एक्टर सलमान खान का बयान दर्ज करेगी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गोलीबारी की घटना के बाद मुंबई पुलिस के अधिकारी सलमान खान के घर पहुंचे तो वह काफी गुस्से में थे और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंतित थे।

बॉलीवुड स्टार ने मुंबई पुलिस द्वारा मुहैया कराई गई सुरक्षा पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि उनके यहां सुरक्षाकर्मियों की भारी तैनाती के बावजूद ऐसी घटना हुई।

गैलेक्सी अपार्टमेंट की कर रहे थे रेकी

इससे पहले मंगलवार को, मुंबई क्राइम ब्रांच ने कहा कि अपराधियों ने गोलीबारी करने से पहले शुरू में सलमान खान के आवास की रेकी की थी। मुंबई क्राइम ब्रांच से मिली जानकारी के अनुसार, गोलीबारी होने से कुछ समय पहले, दोनों संदिग्धों ने बांद्रा में गैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान के आवास से लगभग 100 मीटर की दूरी पर एक मोटरसाइकिल खड़ी की थी।

यह देखने पर कि खान के घर के बाहर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, शूटर बाइक पर वहां पहुंचे और तेजी से गोलीबारी शुरू कर दी। इस बीच मुंबई पुलिस ने सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग के मामले में अनमोल बिश्नोई के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंपा गया मामला 

पुलिस ने कहा कि अनमोल बिश्नोई, जो जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई है, ने फेसबुक पर गोलीबारी की घटना के बारे में लिखा और धमकी भरी भाषा का इस्तेमाल किया। साथ ही कच्छ पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंप दिया है। बाद में मुंबई की किला कोर्ट ने सलमान खान के बांद्रा स्थित घर के बाहर हुई फायरिंग के मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों को 25 अप्रैल तक मुंबई क्राइम ब्रांच की हिरासत में भेज दिया।

यह भी पढ़ें: कोरोना मरीजों का इलाज करते हुए नर्स ने गंवाई जान, महाराष्ट्र सरकार ने मुआवजे से किया इनकार तो HC ने जमकर लगाई लताड़

यह भी पढ़ें:  अब कैदी स्मार्ट कार्ड के जरिए रिश्तेदारों और वकीलों से कर सकेंगे संपर्क, देश में इस जेल के 650 कैदियों को मिली यह सुविधा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।