Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mumbai: Taj Hotel में आतंकी हमले को लेकर फर्जी फोन कॉल, क्राइम ब्रांच पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

    By AgencyEdited By: Amit Singh
    Updated: Fri, 01 Sep 2023 05:56 PM (IST)

    मुंबई की क्राइम पुलिस ने तुरंत मामले की जांच शुरु कर दी थी। आरोपी ने फोन कॉल के दौरान बताया था कि वो दिल्ली एनसीआर के गाजियाबाद का रहने वाला है। आरोपी ...और पढ़ें

    दावा था कि ताज होटल में धमाका करने के लिए दो आतंकी समुद्र के रास्ते से वहां पहुंच रहे हैं।
    दावा था कि ताज होटल में धमाका करने के लिए दो आतंकी समुद्र के रास्ते से वहां पहुंच रहे हैं।

    HighLights

    1. मुंबई में फर्जी आतंकी हमले की जानकारी देने वाला आरोपी गिरफ्तार
    2. मुंबई की क्राइम ब्रांच पुलिस ने किया गिरफ्तार
    3. समुद्री रास्ते से आने की दी थी जानकारी

    मुंबई, पीटीआई: मुंबई पुलिस ने फोन पर ताज होटल में आतंकी हमले को लेकर फर्जी जानकारी देने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक मुकेश सिंह नाम के 36 वर्षीय व्यक्ति में फोन कॉल कर दक्षिण मुंबई के ताज होटल में आतंकी हमले को लेकर फर्जी जानकारी दी थी।

    आतंकियों के मुंबई पहुंचने का फर्जी दावा

    मुंबई पुलिस के मुख्य कंट्रोल रूम में सूचना मिलने के बाद हरकत में आते हुए शहर की क्राइम पुलिस ने तुरंत मामले की जांच शुरु कर दी थी। आरोपी ने फोन कॉल के दौरान बताया था कि वो दिल्ली एनसीआर के गाजियाबाद का रहने वाला है। आरोपी ने अपना नाम मुकेश सिंह बताते हुए दावा किया था कि मुंबई के ताज होटल में धमाका करने के इरादे से दो पाकिस्तानी आतंकी समुद्र के रास्ते से वहां पहुंच रहे हैं।

    सांताक्रूज से आरोपी हुआ गिरफ्तार

    मामले में जांच के बाद मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की यूनिट 9 ने पता लगाया की फोन कॉल शहर के सांताक्रूज इलाके से आया है। जिसके पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, फर्जी फोन कॉल लोगों में दहशत पैदा करने के लिए की गई थी। पुलिस ने फोन करने वाले की पहचान इलाके के गोलीबार रोड निवासी जगदंबा प्रसाद सिंह के रूप में की है।

    आपराधिक धाराओं में मामला दर्ज

    मुंबई की क्राइम ब्रांच पुलिस ने आरोपी को सांताक्रूज पुलिस को सौंप दिया है। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 505 (1) (बी) के तहत मामला दर्ज किया गया है।                                                       

    खबरें और भी