Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mumbai: मुंबई के कांदिवली पश्चिम के एक इमारत में लगी आग, दो की मौत; तीन लोगों का अस्पताल में चल रहा इलाज

    By AgencyEdited By: Mohd Faisal
    Updated: Mon, 23 Oct 2023 02:38 PM (IST)

    मुंबई के कांदिवली पश्चिम की एक इमारत में आग लगने की घटना सामने आई है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबकि कांदिवली पश्चिम में मौजूद पावन धाम वीणा संतूर बिल ...और पढ़ें

    मुंबई के कांदिवली पश्चिम के एक इमारत में लगी आग (फोटो एएनआई)
    मुंबई के कांदिवली पश्चिम के एक इमारत में लगी आग (फोटो एएनआई)

    HighLights

    1. मुंबई में एक बिल्डिंग में लगी आग।
    2. आग की चपेट में आने से चार लोग हुए घायल।

    एएनआई, मुंबई। मुंबई के कांदिवली पश्चिम की एक इमारत में आग लगने की घटना सामने आई है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबकि, कांदिवली पश्चिम में मौजूद पावन धाम वीणा संतूर बिल्डिंग में आग लग गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है और 3 लोग घायल हुए हैं।

    दो लोगों की हुई मौत

    बीएमसी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि यह आग कांदिवली पश्चिम के महावीर नगर की पावन धाम वीणा संतूर बिल्डिंग में आज दोपहर में लगी थी। इस आग में झुलसने से 2 लोगों की जान चली गई और 3 लोग घायल हो गए हैं।

    दमकल की आठ गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

    जानकारी के अनुसार, पावन धाम वीणा संतूर बिल्डिंग में यह आग दोपहर 12:27 बजे के आसपास लगी। इमारत में आग लगने की जानकारी मिलते ही दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंची और दमकल कर्मचारियों ने बिल्डिंग में लगी आग पर कड़ी मेहनत के बाद काबू पाया।

    यह भी पढ़ें- Maharashtra: देश के पहले अग्निवीर ने सियाचिन में दिया बलिदान, परिवार में पसरा शोक; भावुक पिता ने कही ये बात

    खबरें और भी

    आग लगने की वजह का नहीं चल पाया पता

    फिलहाल आग लगने की जानकारी का पता नहीं चल पाया है। साथ ही बाकी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

    यह भी पढ़ें- सरकार मराठा समुदाय को आरक्षण देने को प्रतिबद्ध, न उठाएं आत्महत्या जैसे कदम: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे