यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मुंबई के घाटकोपर में होर्डिंग गिरने से अब तक 14 लोगों की मौत, बारिश और धूल भरी आंधी ने मचाया कोहराम
मुंबई के घाटकोपर इलाके में होर्डिंग गिरने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है जबकि 74 लोग घायल हैं। सोमवार को मुंबई में आई धूल भरी आंधी ...और पढ़ें

HighLights
- घाटकोपर में होर्डिंग गिरने से अब तक 14 लोगों की मौत
- 31 लोगों को अस्पताल में मिली छुट्टी
- पेट्रोल पंप पर 100 फुट लंबा अवैध बिलबोर्ड गिरा
पीटीआई, मुंबई। Mumbai Billboard Collapse: मुंबई के घाटकोपर में एक पेट्रोल पंप पर सोमवार को होर्डिंग गिरने से अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 74 लोग घायल हैं।
बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के अधिकारियों के अनुसार, मंगलवार सुबह छेदा नगर स्थित पेट्रोल पंप पर खोज और बचाव अभियान जारी है। दरअसल, सोमवार को मुंबई में आई धूल भरी आंधी और बेमौसम बारिश के दौरान घाटकोपर के एक पेट्रोल पंप पर 100 फुट लंबा अवैध बिलबोर्ड गिर गया था।
#WATCH मुंबई: घाटकोपर होर्डिंग गिरने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 14, 2024
(घटनास्थल से बचाव कार्य का वीडियो) pic.twitter.com/iQkQfkk4AM
31 लोगों को अस्पताल में मिली छुट्टी
बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि घायलों में से 31 लोगों को राजावाड़ी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।अधिकारी ने कहा, तलाश एवं बचाव अभियान जारी है। एनडीआरएफ ने मुंबई फायर ब्रिगेड और अन्य एजेंसियों के साथ चलाए जा रहे ऑपरेशन के लिए दो टीमें तैनात की हैं।