यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Mumbai: विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने CM एकनाथ शिंदे को लिखी चिट्ठी, धमकी मिलने के बाद की सिक्योरिटी बढ़ाने की मांग
महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने सीएम एकनाथ शिंदे को पत्र लिखकर धमकी भरे संदेश मिलने के बाद उन्हें दी गई सुरक्षा बढ़ाने की मा ...और पढ़ें

HighLights
- विजय वडेट्टीवार ने सीएम एकनाथ शिंदे को लिखा पत्र
- धमकी मिलने के बाद की सिक्योरिटी बढ़ाने की मांग
एजेंसी, मुम्बई। महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने सीएम एकनाथ शिंदे को पत्र लिखकर अपनी सिक्योरिटी बढ़ाने की मांग की है। दरअसल, हाल ही में उन्हें धमकी भरे संदेश मिलने के बाद उन्होंने दी गई सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।
मराठा आरक्षण का कर रहे विरोध
हाल ही में मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने शुक्रवार को कांग्रेस के नेता विजय वडेट्टीवार पर निशाना साधा था। दरअसल, वडेट्टीवार अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के तहत मराठा समुदाय को आरक्षण देने का विरोध कर रहे हैं। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष वडेट्टीवार ने हाल ही में कहा था कि महाराष्ट्र सरकार को मराठा आरक्षण के लिए जरांगे की 24 दिसंबर की समय सीमा से डरना नहीं चाहिए और ऐसा कोई गलत कदम नहीं उठाना चाहिए, जिससे ओबीसी के साथ अन्याय हो।
नोट: खबर को अपडेट किया जा रहा है।