विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आइफोन चोरों के अंतर राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

Published: Tue, 08 Sep 2026 02:00 AM (IST)

मुंबई पुलिस ने चोरी के आईफोन के कारोबार में शामिल एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

आइफोन चोरों के अंतर राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश।

आइफोन चोरों के अंतर राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश।

HighLights

  1. चोरी के आईफोन बेचने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश।

  2. चार आरोपी गिरफ्तार, 44 लाख से अधिक का सामान बरामद।

  3. 64 चोरी के आईफोन और स्पेयर पार्ट्स जब्त किए गए।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। चोरी के आइफोन के कारोबार में शामिल एक अंतर राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने 44 लाख रुपये से अधिक कीमत का सामान बरामद किया है।

एमआरए मार्ग पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि यह गिरोह चोरी के आइफोन खरीदता था। तकनीकी जानकारी का इस्तेमाल कर उनकी आईडी हटा देता था और उन्हें दूसरे राज्यों में बेच देता था।

उन्होंने बताया कि यदि वे डिवाइस लॉक को हटाने या चोरी हुए हैंडसेट की आईडी हटाने में नाकाम रहते थे, तो वे फोन को खोलकर उसके असली स्पेयर पार्ट्स, जैसे मदरबोर्ड और डिस्प्ले को अपने साथियों के नेटवर्क के जरिये अच्छी कीमतों पर बेच देते थे।

अधिकारी ने कहा कि इस ऑपरेशन के दौरान 64 चोरी के आइफोन, 12 सिम कार्ड, डिस्प्ले, बैट्री, मदरबोर्ड व लाजिक बोर्ड जैसे स्पेयर पार्ट्स जब्त किए गए, जिनकी कुल अनुमानित कीमत 44,78,400 रुपये है। इ

नकी गिरफ्तारी से महाराष्ट्र, तेलंगाना, दिल्ली, कर्नाटक, राजस्थान, तमिलनाडु और उत्तराखंड में कई मामले सुलझ गए हैं। उन्होंने कहा कि इस रैकेट में शामिल अन्य लोगों को पकड़ने के लिए आगे की जांच चल रही है।

(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)