विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सैफ अली खान पर हमला मामले में 1200 पेज की चार्जशीट फाइल, पुलिस ने इन सबूतों को बनाया आधार

Published: Wed, 09 Apr 2025 11:00 PM (IST)

सैफ अली खान पर 16 जनवरी को बांद्रा इलाके में उनके 12वीं मंजिल पर स्थित अपार्टमेंट में घुस आए एक ...और पढ़ें

तीन महीने के अंदर 1200 पेज का आरोपपत्र दाखिल (फोटो: पीटीआई)
तीन महीने के अंदर 1200 पेज का आरोपपत्र दाखिल (फोटो: पीटीआई)

HighLights

  1. बाएं हाथ के फिंगरप्रिंट भी बने सबूत
  2. फारेंसिक लैब की रिपोर्ट का ब्योरा दिया
  3. शरीफुल इस्लाम के खिलाफ पुख्ता सुबूत

जेएनएन, मुंबई। अभिनेता सैफ अली खान पर जनवरी में उनके घर में एक व्यक्ति के हाथों हुए जानलेवा हमले में पुलिस ने मुंबई की एक अदालत में विस्तृत आरोपपत्र दाखिल किया है। लगभग तीन महीने के अंदर 1200 पेज के इस आरोपपत्र में एक बांग्लादेशी आरोपी के खिलाफ फारेंसिक लैब की रिपोर्ट का भी ब्योरा दिया गया है।

एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि बांद्रा पुलिस द्वारा दाखिल आरोपपत्र में आरोपी बांग्लादेशी नागरिक मोहम्मद शरीफुल इस्लाम के खिलाफ पुख्ता सुबूत शामिल हैं। 1200 पन्ने के आरोप पत्र में बताया गया है कि सैफ के आवास वाली बिल्डिंग सद्गुरु शरण अपार्टमेंट के डक एरिया से मिले आरोपी के बाएं हाथ के फिंगरप्रिंट भी बतौर सुबूत पेश किए गए हैं।

कुल 70 लोगों के बयान दर्ज

यह फिंगरप्रिंट मैच हो गए हैं। इसके अलावा, पीड़ित सैफ अली खान, करीना कपूर, उनकी हाउस मेड और अन्य समेत कुल 70 लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने बांद्रा की अदालत में अपने आरोप पत्र के जरिये बताया कि सुबूत के तौर पर सैफ अली खान की हड्डी में धंसे चाकू के टुकड़े और अन्य हिस्सों को पेश किया गया है।

इसके अलावा, 35 सीसीटीवी कैमरों के जरिये ट्रैक की गई आरोपी की गतिविधियों को भी बतौर सुबूत पेश किया गया। पुलिस ने हमलावर की जमानत का विरोध करते हुए कहा कि यह बहुत गंभीर प्रकृति का अपराध है और आरोपित के खिलाफ कड़े सुबूत हैं।

यह भी पढ़ें: Saif Ali Khan मारपीट मामले में फंसी Malaika Arora, कोर्ट में पेश न होने के चलते एक्ट्रेस के खिलाफ वॉरंट जारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।