विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब मैं समाजवादी पार्टी में नहीं : रामगोपाल यादव

By Bhupendra SinghEdited By:
Published: Tue, 25 Oct 2016 05:11 AM (GMT+05:30)Updated: Tue, 25 Oct 2016 05:20 AM (GMT+05:30)

भाजपा के साथ मिलीभगत के आरोप में समाजवादी पार्टी (सपा) से निष्कासित किए गए रामगोपाल यादव ने सोमवार को कहा कि वह अब पार्टी में नहीं हैं।

News Article Hero Image

मुंबई, प्रेट्र। भाजपा के साथ मिलीभगत के आरोप में समाजवादी पार्टी (सपा) से निष्कासित किए गए रामगोपाल यादव ने सोमवार को कहा कि वह अब पार्टी में नहीं हैं। सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के चचेरे भाई रामगोपाल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के विश्वस्त माने जाते हैं।
रामगोपाल यादव सपा में महासचिव थे। उन्हें रविवार को पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने छह साल के लिए सपा से निष्कासित कर दिया था। वहीं, पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष और मुलायम सिंह के भाई शिवपाल यादव को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंत्रीमंडल से हटा दिया था।

शिवपाल यादव ने रामगोपाल पर आरोप लगाया था कि नोएडा के यादव सिंह घोटाला मामले की सीबीआइ जांच से खुद को और अपने पुत्र को बचाने के लिए उन्होंने भाजपा के साथ दोस्ती कर ली है। शिवपाल का यह भी कहना था कि रामगोपाल भ्रष्टाचार में लिप्त होकर, भाजपा के साथ मिलीभगत करके व मुलायम के नेतृत्व को कमजोर करके सपा की छवि को नुकसान पहुंचा रहे हैं। हालांकि, रविवार को मुंबई से एक बयान फैक्स करके रामगोपाल ने कहा था कि वह इस 'धर्म युद्ध' में हमेशा अपने भतीजे अखिलेश के साथ रहेंगे और मुलायम राजनीति में उनके गुरु बने रहेंगे।

हेमा मालिनी ने डांस एकेडमी के लिए नहीं ली जमीन: महाराष्ट्र सरकार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।