विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Maharashtra: बार में हो रही थी 'अश्लील हरकत', 31 महिला वेटरों में से 11 के खिलाफ मामला दर्ज

By Jagran NewsEdited By: Versha Singh
Published: Sat, 18 Nov 2023 10:50 AM (IST)

मुंबई के नेरुल में एक रेस्तरां-सह-बार में अश्लीलता करने के आरोप में 11 महिला वेटरों और गायकों सहित 31 लोगों ...और पढ़ें

बार में हो रही थी 'अश्लील हरकत', 31 महिला वेटरों में से 11 के खिलाफ मामला दर्ज
बार में हो रही थी 'अश्लील हरकत', 31 महिला वेटरों में से 11 के खिलाफ मामला दर्ज

HighLights

  1. बार में हो रही थी 'अश्लील हरकत'
  2. पुलिस ने दर्ज किया 11 महिला वेटरों के खिलाफ मामला दर्ज
  3. मामले की जांच जारी

पीटीआई, ठाणे (महाराष्ट्र)। पुलिस ने नवी मुंबई के नेरुल में एक रेस्तरां-सह-बार में अश्लीलता करने के आरोप में 11 महिला वेटरों और गायकों सहित 31 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसकी जानकारी एक अधिकारी ने शनिवार को दी।

उन्होंने बताया कि उनके खिलाफ यह कार्रवाई गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात को बार में की गई छापेमारी के बाद की गई।

तुर्भे पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक रवींद्र दौंडकर ने कहा, "ऑपरेशन के दौरान, महिला गायकों को ग्राहकों के साथ दुर्व्यवहार करते हुए और उन्हें अश्लील इशारे करते हुए पाया गया। ग्राहकों को भी उन्हें प्रोत्साहित करते हुए पाया गया।"

उन्होंने बताया कि 11 महिलाओं, तीन पुरुष वेटरों, 16 ग्राहकों के अलावा मालिक और मैनेजर पर भी मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने कहा कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 294 (अश्लील हरकतें और गाने) और 34 (सामान्य इरादा) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें- Biden-Xi Meeting: बाइडन-शी की भागीदारी दुनिया के लिए सहयोग का एक महत्वपूर्ण संकेत है- IMF प्रमुख

यह भी पढ़ें- व्हाइट हाउस ने की मस्क के 'घृणित' यहूदी विरोधी झूठ की आलोचना, विज्ञापनदाताओं ने X पर लगाई रोक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।