Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके के महाराष्ट्र स्थित घर को मिली 24 घंटे पुलिस सुरक्षा

    Updated: Sun, 24 May 2026 03:40 PM (IST)

    कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके को छत्रपति संभाजीनगर में पुलिस सुरक्षा दी गई है। यह कदम सोशल मीडिया पर पार्टी के तेजी से ट्रेंड होने और बे ...और पढ़ें

    Cockroach Janata Party के संस्थापक के घर पुलिस सुरक्षा (फाइल फोटो)

    Cockroach Janata Party के संस्थापक के घर पुलिस सुरक्षा (फाइल फोटो)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर के एमआईडीसी वलुज इलाके में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके के घर पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराई गई है। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, सोशल मीडिया पर पार्टी के तेजी से ट्रेंड करने के बाद प्रशासन ने यह कदम उठाया है।

    क्या है कॉकरोच जनता पार्टी?

    कॉकरोच जनता पार्टी पिछले सप्ताह ऑनलाइन सामने आई थी और देखते ही देखते बेरोजगारी, परीक्षा पेपर लीक और शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर मीम्स और राजनीतिक टिप्पणियों के जरिए सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई। पार्टी को लेकर युवाओं के बीच तेजी से प्रतिक्रिया देखने को मिली।

    छत्रपति संभाजीनगर के पुलिस उपायुक्त पंकज अतुलकर ने बताया कि अभिजीत दिपके के एमआईडीसी वलुज स्थित घर पर चौबीसों घंटे सामान्य पुलिस सुरक्षा दी गई है। उनका कहना है कि सोशल मीडिया पर मामला ट्रेंड कर रहा है, इसलिए एहतियातन यह व्यवस्था की गई है ताकि वहां भीड़ इकट्ठा न हो।

    पुलिस ने क्या कहा?

    पंकज अतुलकर ने साफ किया कि यह सुरक्षा किसी धमकी की वजह से नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि उनके अधिकार क्षेत्र के किसी भी पुलिस स्टेशन में इस संबंध में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

    खबरें और भी

    वहीं, अभिजीत दिपके ने शनिवार को आरोप लगाया था कि उनके डिजिटल आंदोलन पर बड़ी कार्रवाई की गई है। उनका दावा है कि पार्टी के सभी सोशल मीडिया अकाउंट और वेबसाइट या तो बंद कर दिए गए हैं या उनसे छेड़छाड़ की गई है। दिपके के मुताबिक, इस वजह से कॉकरोच जनता पार्टी के पास फिलहाल अपने किसी भी आधिकारिक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तक पहुंच नहीं बची है।

    भारत-विरोधी नस्लवाद से वीजा मुद्दों तक... रूबियो-जयशंकर की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की बड़ी बातें