Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    VIDEO: मुंबई में बारिश का कहर, पत्ते की तरह गिर रहे पेड़; बाल-बाल बची महिलाओं का वीडियो वायरल

    Updated: Mon, 06 Jul 2026 05:04 PM (IST)

    महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मुंबई के मीरा-भायंदर, कुर्ला और गोरेगांव में पेड़ गिरने की कई घटनाएं सामने आईं। इन हादसों में कुल 3 लोगों की मौत हो ...और पढ़ें

    HighLights

    1. मुंबई में भारी बारिश से पेड़ गिरने की कई घटनाएं हुईं।

    2. मीरा-भायंदर, कुर्ला, गोरेगांव में पेड़ गिरने से लोग घायल हुए।

    3. बारिश से जुड़ी घटनाओं में अब तक 3 लोगों की मौत हुई।

    डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र में मानसून लोगों के लिए मुसीबत बनकर आया है। मारी-भायंदर इलाके में भारी बारिश के दौरान अचानक एक पेड़ गिरने से दो लोग घायल हो गए हैं। यह घटना CCTV में कैद हो गई, जिसमें पेड़ को कुछ ही सेकंड में गिरते हुए देखा जा सकता है।

    राहगीरों ने पेड़ गिरते ही तुरंत घायलों को बचाकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा। जबकि अधिकारियों ने मलबा हटाकर ट्रैफिक की आवाजाही बहाल कर दी।

    जानलेवा साबित हुई मुंबई की बारिश

    मुंबई में बारिश जानलेवा साबित हो रही है। लगातार हो रही बारिश की वजह से अब तक 3 लोगों की मौत हो गई। कुर्ला वेस्ट के कमानी इलाके में गोम्स गाउन बिल्डिंग के पास हिंदी बीएमसी स्कूल के पास एक दुकान पर पेड़ गिरने से 63 वर्षीय यूनुस कुंडावाला की मौत हो गई। यह घटना दोपहर करीब 12:40 बजे हुई।

    मुंबई के कुर्ला में रविवार को भारी बारिश के दौरान एक दुकान पर पेड़ गिरने से 63 वर्षीय व्यक्ति की मौत के बाद लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया।

    गोरेगांव में पेड़ गिरने से दो महिलाएं घायल

    मुंबई के गोरेगांव में MG रोड पर एक केमिस्ट की दुकान के बाहर एक बड़ा पेड़ गिर गया, जिससे दो महिलाएं उसके नीचे दब गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। यह घटना CCTV में कैद हो गई।

    पेड़ गिरते ही स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े और पेड़ के नीचे फंसी दोनों महिलाओं को बाहर निकालने की कोशिश की। जल्द ही नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और लगभग 15 मिनट में पेड़ को हटा दिया गया, जिससे सड़क पर ट्रैफिक फिर से शुरू हो सका।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र बारिश अपडेट: पुणे में भूस्खलन से 3 की मौत, नवी मुंबई दो लोग डूबे; पुणे में रेड अलर्ट जारी