Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Maharashtra News: उद्धव ने एकनाथ के डेढ़ साल के पोते को भी नहीं बख्शा, आहत श्रीकांत शिंदे ने लिखा भावुक पत्र

    By AgencyEdited By: Sachin Kumar Mishra
    Updated: Fri, 07 Oct 2022 07:03 PM (IST)

    Maharashtra News महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे ने उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा है। श्रीकांत का कहना है कि उद्धव ने मुंबई में दशह ...और पढ़ें

    शिंदे के बेटे ने दशहरा रैली में अपने बेटे का नाम घसीटने पर उद्धव ठाकरे पर साधा निशाना। फाइल फोटो
    शिंदे के बेटे ने दशहरा रैली में अपने बेटे का नाम घसीटने पर उद्धव ठाकरे पर साधा निशाना। फाइल फोटो

    मुंबई, एजेंसी। Maharashtra News: महाराष्ट्र में शिवसेना (Shivsena) के दोनों गुटों के बीच जारी तकरार के बीच अब महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के बेटे श्रीकांत शिंदे (Shrikant Shinde) ने उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) पर निशाना साधा है। श्रीकांत का कहना है कि उद्धव ने मुंबई में शिवसेना की दशहरा रैली (Dussehra Rally) के दौरान अपने भाषण में एकनाथ के डेढ़ साल के पोते को भी नहीं बख्शा।

    जानें, उद्धव ठाकरे ने कहा कहा था

    उद्धव ने कहा था कि एकनाथ का बेटा श्रीकांत बव्वा यानी बिगडै़ल है। एकनाथ के पोते रुद्रांश की नजर पार्षद पद पर है। उद्धव की इस टिप्पणी से आहत श्रीकांत ने पत्र लिखकर ठाकरे को जवाब दिया है। शिवसेना के बागी सांसद श्रीकांत ठाणे जिले की कल्याण लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं।

    जानिए, श्रीकांत शिंदे ने पत्र में क्या कहा

    एकनाथ के बेटे श्रीकांत ने पत्र में लिखा है कि उद्धव, मेरे पिता राज्य के मुख्यमंत्री हैं और मैं एक सांसद हूं। हम सब मांस, खून और भावनाओं के साथ एक इंसान भी हैं। क्या आपको पता है कि कल मंच से आपके एक बयान से हमारे परिवार को कितनी तकलीफ हुई है। कल जो कुछ भी आपने कहा उसे सुनकर बच्चे की मां और दादी को काफी ठेस पहुंची है। उनकी आंखों में आंसू भी भर आए थे।

    यह मेरे लिए कितना परेशान करने वाला होगा

    श्रीकांत ने लिखा कि हम सब यहीं सोच रहे थे कि एक राजनेता एक इतने छोटे बच्चे के बारे में ऐसी बात कैसे कह सकता है। फिलहाल मेरे पास इसका जवाब नहीं है। क्या कोई भी सभ्य और संवेदनशील व्यक्ति ऐसा कर सकता है। जिस परिवार के लिए हमने अपने प्राणों की आहुति दी। यह मेरे लिए कितना परेशान करने वाला होगा कि अगर उसी परिवार को कोई मुख्य सदस्य हमारे छोटे-छोटे बच्चों के बारे में इस तरह की बात कहे।

    खबरें और भी

    उद्धव, आप भी भविष्य में दादा बनेंगे

    श्रीकांत शिंदे ने लिखा कि उद्धव आप भी भविष्य में दादा बनेंगे। तब आपका और आपके परिवार का क्या होगा, जब आप के पोते के बारे में कोई इस तरह की बात कहे। जैसा आपने दशहरा रैली के दिन कहा था। बाला साहेब ठाकरे ने अपने विरोधियों के बारे में भी कभी इस स्तर पर कोई बात नहीं कही। साथ ही, यह भी लिखा कि क्या बच्चे को घसीटना हिंदू धर्म के अनुरूप है।

    यह भी पढ़ेंः एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे ने दशहरा रैली के बहाने किया शक्ति प्रदर्शन, कसे तंज