विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Maharashtra News: मुंबई एयरपोर्ट पर चेस्ट बेल्ट और अंडरगारमेंट्स में मिला 15 किलो सोना, सात गिरफ्तार

By AgencyEdited By: Sachin Kumar Mishra
Updated: Thu, 13 Oct 2022 04:43 PM (IST)

Maharashtra News मुंबई हवाई अड्डे के सीमा शुल्क अधिकारियों ने चार मामलों में 7.87 करोड़ रुपये मूल्य का 15 किलोग्राम सोना बरामद कर और 22 लाख रुपये की विदेशी मुद्रा जब्त कर सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

मुंबई एयरपोर्ट पर 15 किलो सोना और 22 लाख की विदेशी मुद्रा सहित सात गिरफ्तार। फाइल फोटो
मुंबई एयरपोर्ट पर 15 किलो सोना और 22 लाख की विदेशी मुद्रा सहित सात गिरफ्तार। फाइल फोटो

मुंबई, एजेंसी। Maharashtra News: महाराष्ट्र में मुंबई हवाई अड्डे (Mumbai Airport) के सीमा शुल्क अधिकारियों ने मंगलवार और बुधवार को चार मामलों में 7.87 करोड़ रुपये मूल्य का 15 किलोग्राम सोना (Gold) और 22 लाख रुपये की विदेशी मुद्रा (Foreign Currency) जब्त कर सात लोगों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले भी यहां कई यात्री इसी तरह से सोने के साथ दबोचे जा चुके हैं। सोने के साथ दबोचे गए यात्रियों से पूछताछ हो रही है।

चेस्ट बेल्ट में नौ पाकेट में मिला पांच करोड़ का सोना

प्रेट्र के मुताबिक, सीमा शुल्क अधिकारी ने कहा कि पहले मामले में छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (CSMIA) के अधिकारियों ने खुफिया जानकारी पर दुबई से अमीरात की उड़ान EK 500 से पहुंचे एक भारतीय नागरिक को 5.20 करोड़ रुपये मूल्य के 9.895 किलोग्राम सोने के साथ पकड़ा। सोने को विशेष रूप से डिजाइन किए गए चेस्ट बेल्ट में नौ पाकेट के साथ रखा गया था, जो छाती और कंधे के चारों ओर लिपटा हुआ पाया गया। भारतीय नागरिक ने खुलासा किया कि सूडान के दो यात्रियों ने उसे दुबई में सोना सौंपा। सूडानी यात्री को भी रोका गया और पकड़ा गया। तीनों यात्रियों को गिरफ्तार कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

अंडरगारमेंट्स में मिले 99 लाख के सोने के पैकेट

दूसरे मामले में सोने का वजन 1.875 किलोग्राम है, जिसकी कीमत रुपये है। एक भारतीय नागरिक से 99.75 लाख रुपये जब्त किए गए, जो इंडिगो की उड़ान 6E 6149 (पहले शारजाह से उतरा) द्वारा चेन्नई से मुंबई पहुंचे। सोने की के पैकेट अंडरगारमेंट्स में छुपाए हुए मिले। यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अंडरगारमेंट्स में छुपाया 56 लाख का सोना

तीसरे मामले में सोने का वजन 1068 ग्राम और 1185 ग्राम का मूल्य 56,81,760 लाख रुपये है। फ्लाइट सौदिया एसवी 772 द्वारा जेद्दा से पहुंचे दो भारतीय यात्रियों से क्रमशः 58,78,600 जब्त किए गए। सोने के पैकेट अंडरगारमेंट्स में छुपाए गए। दोनों यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ेंः उद्धव गुट को राहत, हाई कोर्ट ने BMC से ऋतुजा का इस्तीफा मंजूरी पत्र देने को कहा