Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    शिंदे और फडणवीस ने मुंबई ट्रांस-हार्बर लिंक परियोजना का किया निरीक्षण, कहा- 'OMG ! यह लगभग तैयार है!'

    By AgencyEdited By: Shashank Mishra
    Updated: Thu, 25 May 2023 01:01 AM (IST)

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (Mumbai Trans-Harbour Link) परियोजना का निरीक्षण किया। ...और पढ़ें

    दोनों नेताओं ने महानगर और नवी मुंबई के बीच 22 किलोमीटर लंबे एमटीएचएल पर टेस्ट ड्राइव भी की।
    दोनों नेताओं ने महानगर और नवी मुंबई के बीच 22 किलोमीटर लंबे एमटीएचएल पर टेस्ट ड्राइव भी की।

    मुंबई, पीटीआई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को निर्माणाधीन ‘मुंबई ट्रांस-हार्बर लिंक’ (एमटीएचएल) परियोजना का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने महानगर और नवी मुंबई के बीच 22 किलोमीटर लंबे एमटीएचएल पर टेस्ट ड्राइव भी की।

    16.5 किमी की कुल लंबाई के साथ देश का सबसे लंबा समुद्री पुल

    ‘मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण’ (एमएमआरडीए) ने परियोजना के मुंबई की ओर जाने वाले कैरिएजवे को पूरा कर लिया है। यह पुल दक्षिण मुंबई में सेवरी से शुरू होता है और न्हावा शेवा के पास चिरले में खत्म होता है।

    टेस्ट ड्राइव के बाद पत्रकारों से बात करते हुए, मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि परियोजना बदलाव लाने वाली होगी और यह ‘मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे’ और ‘मुंबई-गोवा राष्ट्रीय राजमार्ग’ से आगे जुड़ेगी। मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक समुद्र के ऊपर 16.5 किमी की कुल लंबाई के साथ देश का सबसे लंबा समुद्री पुल होगा।

    मुंबई को नवी मुंबई से जोड़ने वाले पुल से मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र में यातायात की भीड़ को कम करने और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने से यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। यह लोगों को मध्य मुंबई में सेवरी से नवी मुंबई में चिरले तक 15 से 20 मिनट में यात्रा करने की अनुमति देगा।

    खबरें और भी