विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कुणाल कामरा की बढ़ने जा रही हैं मुश्किलें, शिवसेना कर रही है कॉमेडियन के विदेशी फंड की जांच की मांग

By Agency Edited By: Jeet Kumar
Published: Fri, 04 Apr 2025 05:59 AM (IST)Updated: Fri, 04 Apr 2025 07:02 AM (IST)

शिवसेना ने कामेडियन कुणाल कामरा के खिलाफ मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा को लिखित शिकायत भेजी है। इसमें उसने ...और पढ़ें

शिवसेना कर रही है कॉमेडियन कुणाल कामरा के विदेशी फंड की जांच की मांग (फोटो- एक्स)
शिवसेना कर रही है कॉमेडियन कुणाल कामरा के विदेशी फंड की जांच की मांग (फोटो- एक्स)

HighLights

  1. कामरा ने एकनाथ शिंदे के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी
  2. शिवसेना ने मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा को लिखित शिकायत भेजी

 एएनआई, मुंबई। शिवसेना ने कामेडियन कुणाल कामरा के खिलाफ मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा को लिखित शिकायत भेजी है। इसमें उसने कामरा को विदेश हुई फंडिंग की जांच की मांग की है।

शिवसेना कार्यकताओं में आक्रोश

कामरा ने स्टैंड-अप वीडियो नया भारत में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी। इस मामले को लेकर शिवसेना कार्यकताओं में आक्रोश है।

इससे पहले मुंबई पुलिस ने कामरा को तीसरा नोटिस जारी किया था। इसमें उन्हें पेश होकर अपनी टिप्पणी पर स्पष्टीकरण देने के लिए कहा गया था।

कामरा के खिलाफ तीसरा नोटिस जारी

मुंबई पुलिस के अधिकारियों ने कहा है कि कामरा को पांच अप्रैल को पेश होकर अपना बयान दर्ज कराने के लिए तीसरा नोटिस जारी किया गया है। पुलिस कामरा को पूछताछ के लिए दो बार पहले भी बुला चुकी है। लेकिन, वह पेश नहीं हुए।

कुणाल कामरा को तमिलनाडु की अदालत से मिली ट्रांजिट अग्रिम जमानत

कॉमेडियन कुणाल कामरा को तमिलनाडु की एक कोर्ट से राहत मिल गई है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर किए गए एक मजाक के कारण कानूनी मामले झेल रहे कामरा को तमिलनाडु के वनूर में जिला मुंसिफ-सह-न्यायिक मजिस्ट्रेट अदालत ने ट्रांजिट अग्रिम जमानत दे दी है।

गिरफ्तारी से अस्थायी सुरक्षा प्रदान करती है ट्रांजिट अग्रिम जमानत

कुणाल कामरा ने मंगलवार को मद्रास उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था, जिसमें ट्रांजिट अग्रिम जमानत मांगी गई थी, जो उस क्षेत्राधिकार से अलग क्षेत्राधिकार में गिरफ्तारी से अस्थायी सुरक्षा प्रदान करती है, जहां प्राथमिकी दर्ज की गई है। उनके मामले में, प्राथमिकी महाराष्ट्र के मुंबई में खार पुलिस द्वारा दर्ज की गई थी। मद्रास उच्च न्यायालय ने पिछली सुनवाई में कुणाल कामरा को 7 अप्रैल तक गिरफ्तारी से अंतरिम सुरक्षा प्रदान की थी।

वनूर अदालत ने अनुरोधित राहत प्रदान की

न्यायमूर्ति सुंदर मोहन ने कामरा को औपचारिक रूप से अपनी जमानत सुरक्षित करने के लिए वनूर अदालत में पेश होने का निर्देश दिया। इस निर्देश के बाद, वनूर अदालत ने अनुरोधित राहत प्रदान की।

मुंबई पुलिस ने कामेडियन कामरा को जारी किया तीसरा समन

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में मुंबई पुलिस ने मंगलवार को स्टैंड-अप कामेडियन कुणाल कामरा को तीसरा समन जारी किया। इस मामले में खार पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें- कुणाल कामरा को राहत, तमिलनाडु की अदालत से मिली ट्रांजिट अग्रिम जमानत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।