विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अभ‍िनेत्री लैला खान और उसके पूरे परिवार के हत्‍यारे सौतेले पिता को मिली सजा-ए-मौत, फार्म हाउस में मिले थे कंकाल

Published: Fri, 24 May 2024 01:27 PM (GMT+05:30)Updated: Fri, 24 May 2024 01:30 PM (GMT+05:30)

Laila Khan and Family Murder मुंबई की सेशन कोर्ट ने अभि‍नेत्री लैला खान और उसके परिवार के मर्डर के मामले ...और पढ़ें

अभ‍िनेत्री लैला खान और उसके पूरे परिवार के हत्‍यारे सौतेले पिता को मिली सजा-ए-मौत।
अभ‍िनेत्री लैला खान और उसके पूरे परिवार के हत्‍यारे सौतेले पिता को मिली सजा-ए-मौत।

HighLights

  1. 13 वर्ष पुराना है हत्‍या का मामला
  2. सौतेले प‍िता ने लैला समेत कुल छह लोगों की हत्‍या की थी

पीटीआई, मुंबई। मुंबई के सत्र न्‍यायालय ने अभि‍नेत्री लैला खान और उसके परिवार के मर्डर के केस में दोषी पाए गए सौतेले पिता परवेज टाक को सजा-ए-मौत सुनाई है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सचिन पवार ने 9 मई को टाक को भारतीय दंड संहिता के तहत अन्य अपराधों के अलावा हत्या और सबूतों को नष्ट करने का दोषी पाया था, जिसे आज सजा सुनाई गई। यह मामला 13 वर्ष पुराना है। अभियोजन पक्ष ने टाक के खिलाफ 40 गवाहों से पूछताछ की थी।

सौतेले प‍िता ने फरवरी 2011 में नासिक जिले के इगतपुरी स्थित उनके बंगले में लैला, उनकी मां (सेलिना) व चार भाई-बहनों की हत्या की थी, इसके बाद शवों को फार्म हाउस में गड्ढा खोदकर दफन कर दिया था। परेवज टाक सेलि‍ना का तीसरा पति था। 

जम्‍मू-कश्‍मीर पुलिस ने किया था आरोपी को गिरफ्तार

लैला के पि‍ता नादिर पटेल ने सभी की गुमशुदगी की शिकायत पुलिस से की थी। इसके बाद कई महीनों की जांच के बाद आराेपी सौतेले पिता को 2012 में जम्‍मू-कश्‍मीर पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जिसे बाद में मुंबई पुलिस को सौंप दिया था।

एटीएस ने की थी आतंकी एंगल की जांच

इस केस में शुरु में आतंकी घटना से जुड़ा एंगल की बात कही गई थी, जिसके लिए महाराष्‍ट्र एटीएस ने भी इसकी जांच की; लेकिन बाद में एटीएस ने इसे नकार दिया और केवल हत्‍या का मामला बताया था।

बाद में जांच में पता चला कि परवेज ने प्रॉपर्टी विवाद को लेकर लैला की मां सेलिना हत्‍या की थी। उसने लैला व बाकी अन्‍य की हत्‍या इसलिए की, क्‍योंकि उन्‍होंने उसे हत्‍या करते हुए देख लिया था। उसका यह भी कहना था कि वे लोग उसके साथ नौकरों जैसा व्‍यवहार करते थे।

यह भी पढ़ें - Laila Khan: सौतेले पिता ने की थी बॉलीवुड एक्ट्रेस लैला खान व 5 सदस्यों की हत्या, 13 साल बाद कोर्ट ने ठहराया दोषी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।