Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Thane: दिवाली पर ऑनलाइन मिठाई मंगाना विधायक के परिजन को पड़ा भारी, अकाउंट से गायब हुए 79000 रुपये

    By AgencyEdited By: Shalini Kumari
    Updated: Mon, 13 Nov 2023 12:18 PM (IST)

    महाराष्ट्र के ठाणे जिले के एक विधायक के परिवार की एक सदस्य को लगभग 80 हजार रुपये का नुकसान हुआ। नवघर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पीड़ित को पे ...और पढ़ें

    ऑनलाइन मिठाई मंगाने पर शख्स ने गंवाए 79 हजार रुपये
    ऑनलाइन मिठाई मंगाने पर शख्स ने गंवाए 79 हजार रुपये

    HighLights

    1. ऑनलाइन मिठाई मंगाने पर शख्स ने गंवाए 79 हजार रुपये
    2. तीन किस्तों में अकाउंट से गायब हुए पैसे

    पीटीआई, ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के एक विधायक के परिवार की 31 वर्षीय सदस्य को लगभग 80 हजार रुपये का नुकसान हुआ। दरअसल, एक दुकान से ऑर्डर की गई मिठाई के लिए ऑनलाइन भुगतान करने की कोशिश में कथित तौर पर उनको 79,492 रुपये का नुकसान हुआ। पुलिस ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी है।

    शिकायत के हवाले से पुलिस ने बताया कि 9 नवंबर को पीड़िता ने भायंदर इलाके में एक दुकान से मिठाई का ऑर्डर दिया। इसके लिए उन्हें 480 रुपये का भुगतान करना था। इसके भुगतान के लिए पीड़िता को एक क्यूआर कोड मिला।

    तीन किस्तों में डेबिट हुए 79 हजार रुपये

    जब उसने भुगतान करने की कोशिश की, तो उसे मिठाई की दुकान से एक कॉल आया। इस कॉल पर शख्स ने महिला को भुगतान पूरा करने के लिए कुछ लेनदेन करने के लिए कहा, जो उसने किया। नवघर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पीड़ित को बाद में पता चला कि उसके खाते से 480 रुपये के मूल भुगतान के अलावा दो किस्तों में 79,012 रुपये डेबिट कर लिए गए हैं।

    यह भी पढ़ें: IIT Bombay के बाहर विरोध प्रदर्शन, फलस्तीनी समर्थक प्रोफेसर और गेस्ट स्पीकर को गिरफ्तार करने की मांग

    मामले की जांच में जुटी पुलिस

    पुलिस ने बताया कि पीड़ित द्वारा पुलिस में शिकायत करने के बाद शुक्रवार को एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया। फिलहाल, मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Mumbai News: दातों का कराने गई थी X-RAY, लैब टेक्नीशियन ने उठाया गलत फायदा; फरार आरोपी को पुलिस ने पकड़ा