Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ''मोदी जैसा कोई दूसरा नेता नहीं'', अजित पवार ने बताया- क्‍यों हुए महाराष्‍ट्र सरकार में शामिल

    By AgencyEdited By: Ashisha Singh Rajput
    Updated: Tue, 04 Jul 2023 05:57 PM (IST)

    महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने दक्षिण मुंबई में अपने राकांपा गुट के नए कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा देश पीएम मोदी के नेतृ ...और पढ़ें

    महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने दक्षिण मुंबई में अपने राकांपा गुट के नए कार्यालय का उद्घाटन किया।
    महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने दक्षिण मुंबई में अपने राकांपा गुट के नए कार्यालय का उद्घाटन किया।

    मुंबई, पीटीआई। महाराष्ट्र की राजनीति में नाटकीय घटनाक्रम ने सबकुछ पलट दिया। 2 जून (रविवार) को अजित पवार उपमुख्यमंत्री बन गए और राकांपा के आठ विधायक मंत्री पद पा गए। इसे कुछ लोग भाजपा की बड़ी जीत मान रहे हैं। वहीं, डिप्टी सीएम का पद संभालने के बाद अजीत पवार ने 4 जून (मंगलवार) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर प्रशंसा की।

    क्या कहा अजीत पवार ने?

    महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने दक्षिण मुंबई में अपने राकांपा गुट के नए कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा, ''देश पीएम मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। पवार ने कहा, ''हम उनका समर्थन करने के लिए सरकार में शामिल हुए हैं। मोदी जैसा कोई नेता नहीं है। उनका कोई विकल्प नहीं है।''

    विभागों के आवंटन में हो रही देरी का पवार ने बताया कारण

    इसके अलावा, अजित पवार ने बताया कि 4 जून (मंगलवार शाम) को राष्ट्रपति मुर्मू के स्वागत के लिए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस को नागपुर रवाना होना पड़ा है, जिसके कारण राज्य मंत्रालय में विभागों के आवंटन की घोषणा तुरंत नहीं की जा सकती है।

    अजित बोले- हम सभी ने मिलकर काम करने का फैसला किया है

    उपमुख्यमंत्री पवार से जब पूछा गया कि क्या शिंदे समूह के कुछ सदस्य उन्हें मंत्रालय में शामिल किए जाने से नाखुश हैं, तो उन्होंने कहा, "हम सभी ने मिलकर काम करने का फैसला किया है। असंतोष का कोई सवाल ही नहीं है।"

    खबरें और भी