Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    NCP Crisis: "मेरी विचारधारा को धोखा देने वाले ना करें मेरी तस्वीर का इस्तेमाल", अजित गुट को शरद पवार की दो टूक

    By AgencyEdited By: Shashank Mishra
    Updated: Tue, 04 Jul 2023 05:48 PM (GMT+05:30)

    शरद पवार ने कहा कि जिन्होंने मेरे विचारों को धोखा दिया। जिनसे अब मेरे वैचारिक मतभेद हैं। उन्हें मेरी तस्वीर का उपयोग नहीं करना चाहिए। इस दौरान उन्होंन ...और पढ़ें

    NCP में बगावत के बाद से ही पार्टी दो धड़ों में बंटी दिखाई दे रही है।
    NCP में बगावत के बाद से ही पार्टी दो धड़ों में बंटी दिखाई दे रही है।

    मुंबई, पीटीआई। महाराष्ट्र में NCP के भीतर मचा सियासी घमासान लगातार बढ़ता ही जा रहा है। अजित पवार गुट पर हमला बोलते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) अध्यक्ष शरद पवार ने मंगलवार को कहा कि जिन्होंने उनकी विचारधारा के साथ विश्वासघात किया है, उन्हें उनकी तस्वीर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

    शरद पवार ने संवाददाताओं से कहा, "केवल वही पार्टी, जिसका मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष हूं और जयंत पाटिल प्रदेश अध्यक्ष हैं, मेरी तस्वीर का उपयोग कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि उनके जीवनकाल में यह तय करना उनका विशेषाधिकार था कि उनकी तस्वीर का इस्तेमाल कौन करेगा।

    अजित को अयोग्य घोषित करने की मांग

    दिग्गज नेता ने कहा, "जिन्होंने मेरी विचारधारा को धोखा दिया है और जिनके साथ मेरे वैचारिक मतभेद हैं, वे मेरी तस्वीर का इस्तेमाल नहीं कर सकते।" पवार का यह बयान उनके भतीजे अजित पवार और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के आठ अन्य विधायकों के महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना सरकार में शामिल होने के दो दिन बाद आया है।

    अजित पवार गुट ने जयंत पाटिल को राज्य राकांपा अध्यक्ष पद से भी हटा दिया। दूसरी ओर, पाटिल ने विधानसभा अध्यक्ष को एक याचिका सौंपी है जिसमें अजित और उनके सहयोगियों को अयोग्य घोषित करने की मांग की गई है।

    खबरें और भी