विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

टाइगर श्रॉफ पर हमले की लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी, नोट में सलमान खान का जिक्र

Published: Sun, 18 Oct 2026 08:44 PM (IST)

मुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग हुई, जिसमें उनके ड्राइवर को गोली लगी। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने हमले ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, मुंबई। रविवार शाम मुंबई के जुहू इलाके में मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों ने फायरिंग की। इस घटना में अभिनेता टाइगर श्रॉफ बाल-बाल बचे, लेकिन उनके ड्राइवर के हाथ में गोली लग गई।

घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक स्क्रीन शॉट सामने आया है, जिसमें लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य होने का दावा करने वाला एक व्यक्ति हमले की जिम्मेदारी ले रहा है। साथ ही, उसने मुंबई फिल्म इंडस्ट्री के उन अन्य लोगों को भी धमकी दी है जो सलमान खान के साथ काम करते हैं।

टाइगर पर क्यों हुआ हमला?

इसमें अनिल पंडित नाम बताने वाले एक व्यक्ति ने दावा किया, 'टाइगर श्रॉफ को इसलिए निशाना बनाया गया क्योंकि उन्होंने गैंग के निर्देशों को नजरअंदाज किया और सलमान खान के साथ काम करना जारी रखा।' बता दें कि जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई कई बार सलमान खान को जान से मारने की धमकी दे चुका है।

इसमें आगे लिखा गया, 'फिल्म इंडस्ट्री में जो कोई भी हमसे अलग काम करेगा या सलमान खान के साथ काम करेगा, हम उसे मार डालेंगे। यह हमारी पहली और आखिरी चेतावनी है।

WhatsApp Image 2026-10-18 at 8.35.27 PM

(यह स्क्रीनशॉट हमले के बाद वायरल ही रहा है)

फायरिंग में तीन लोग शामिल

सूत्रों के मुताबिक, रविवार शाम जुहू में हुई इस फायरिंग में मोटरसाइकिल सवार तीन लोग शामिल थे। बताया जा रहा है कि जब यह घटना हुई, तब टाइगर श्रॉफ एक फुटबॉल ग्राउंड से बाहर निकल रहे थे।

एक्टर को कोई चोट नहीं आई, लेकिन उनके ड्राइवर के हाथ में गोली लग गई। फायरिंग से जुड़े हालात, हमलावरों की पहचान और उनके मकसद की जांच की जा रही है।

गुजरात की जेल में बंद है लॉरेंस बिश्नोई

लॉरेंस बिश्नोई फिलहाल गुजरात की एक जेल में बंद है और कई बार सलमान खान को जान से मारने की धमकी दे चुका है। अभिनेता को बिश्नोई गैंग की ओर से लगातार धमकियां मिल रही हैं। यह गैंग सलमान खान से जुड़े लोगों को डराने-धमकाने की कोशिशों में भी शामिल रहा है।

यह भी पढ़ें- मुंबई के जुहू इलाके में टाइगर श्रॉफ के पास तीन लोगों ने की गोलीबारी, अभिनेता सुरक्षित