Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    2027 तक 500 अरब डॉलर के पार होगी उत्तर प्रदेश की आर्थिकी, शेयर बाजार में गुजरात को किया पीछे

    By Jagran News Edited By: Anurag Gupta
    Updated: Sat, 17 Feb 2024 09:44 PM (IST)

    धार्मिक पर्यटकों एवं निवेशकों को एक साथ आकर्षित कर यूपी 2027 तक 500 अरब डॉलर से ज्यादा की आर्थिकी वाले दो राज्यों में शामिल हो सकता है। एसबीआई रिसर्च ...और पढ़ें

    2022 में 32 करोड़ पर्यटकों ने UP का दौरा किया (फाइल फोटो)
    2022 में 32 करोड़ पर्यटकों ने UP का दौरा किया (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. धार्मिक पर्यटन में वृद्धि से राज्य को मिलेगा अतिरिक्त राजस्व: रिसर्च
    2. शेयर बाजार में 89.47 लाख निवेशकों के साथ UP ने गुजरात को भी पछाड़ा
    3. 2022 में 32 करोड़ पर्यटकों ने UP का दौरा किया

    ओमप्रकाश तिवारी, मुंबई। धार्मिक पर्यटकों एवं निवेशकों को एक साथ आकर्षित कर उत्तर प्रदेश 2027 तक 500 अरब डॉलर से ज्यादा की आर्थिकी वाले दो राज्यों में शामिल हो सकता है। यह उपलब्ध हासिल करने वाला महाराष्ट्र दूसरा राज्य हो सकता है। एसबीआई रिसर्च की ओर से हाल में जारी एक रिपोर्ट में यह बात कही गई है।

    रिपोर्ट में कहा गया है कि केंद्र की तीर्थयात्रा कायाकल्प एवं आध्यात्मिक विरासत संवर्धन अभियान (प्रसाद) योजना, विभिन्न राज्य सरकारों की पहल के साथ मिलकर भारत में आध्यात्मिक पर्यटन उद्योग को विकसित करने में बड़ी भूमिका निभाने जा रही है। इसका भारतीय अर्थव्यवस्था पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ने की उम्मीद है। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के साथ-साथ यूपी सरकार की पहल से आगंतुकों में वृद्धि के कारण वित्त वर्ष 2024-25 में राज्य को 20 से 25 हजार करोड़ रुपये का अतिरिक्त राज्य प्राप्त हो सकता है।

    यह भी पढ़ें: बाघ, पक्षी, रोमांचक खेल और धार्मिक-इको पर्यटन का अनूठा पैकेज, सुंदर नजारे देख बेतिया में ही बस जाने को मचलेगा मन

    2022 में कितने पर्यटकों ने किया राज्य दौरा?

    प्रदेश सरकार के अनुसार, 2022 में करीब 32 करोड़ पर्यटकों ने राज्य का दौरा किया। इसमें से 2.21 करोड़ पर्यटक अकेले अयोध्या पहुंचे। इन पर्यटकों ने कुल दो लाख करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए। विदेशी पर्यटकों ने उत्तर प्रदेश को भारत में पांचवें सबसे अधिक देखे जाने वाले राज्य के रूप में स्थान देते हुए वहां की अर्थव्यवस्था में 10,500 करोड़ रुपये का अतिरिक्त योगदान दिया। अब भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा हो जाने के बाद वहां बड़ी संख्या में आ रहे देशी-विदेशी पर्यटकों के कारण पर्यटन में उछाल से उत्तर प्रदेश को पर्याप्त आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है।

    ज्वाइंट सीईओ डीपी सिंह ने क्या कुछ कहा?

    'द राइज ऑफ उत्तर प्रदेश' शीर्षक से प्रकाशित इस रिपोर्ट का हवाला देते हुए एसबीआई फंड मैनेजमेंट लिमिटेड के डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर एवं ज्वाइंट सीईओ डीपी सिंह कहते हैं कि उत्तर प्रदेश उन दो राज्यों में से एक बनकर उभरा है, जिनकी अर्थव्यवस्था के 2027 तक 500 अरब डॉलर के पार जाने की उम्मीद है। यह सामूहिक रूप से भारत की जीडीपी में 10 प्रतिशत का योगदान भी देगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: अयाेध्या की तर्ज पर देवानंदपुर गढ़ी बनेगा ब‍िजनौर का पहला टूरिज्म विलेज, अमानगढ़ के पास विकसित होंगी सुविधाएं

    वित्तीय बाजार में भी राज्य के निवेशकों के बढ़ते रुझान को लेकर सिंह ने बताया कि कुछ ही दिनों पहले एसबीआई म्यूचुअल फंड द्वारा जारी नए फंड ऑफर (NFO) एसबीआइ एनर्जी अपार्चुनिटीज फंड की पहले दिन हुई बिक्री का 17 प्रतिशत उत्तर प्रदेश से प्राप्त हुआ। यही नहीं शेयर बाजार में 89.47 लाख निवेशकों के साथ उत्तर प्रदेश गुजरात को पछाड़कर दूसरे स्थान पर पहुंच गया है।