विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महाराष्ट्र: वाशिम में गुलाल फेंकने को लेकर विवाद के बाद दो गुटों में चले पत्थर, पुलिस फोर्स तैनात

Published: Thu, 22 Oct 2026 08:46 AM (GMT+05:30)

वाशिम में विजयादशमी पर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान गुलाल फेंकने को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद ...और पढ़ें

मौके पर तैनात पुलिस बल की तस्वीर

मौके पर तैनात पुलिस बल की तस्वीर

HighLights

  1. वाशिम में दुर्गा विसर्जन जुलूस के दौरान पथराव हुआ।

  2. गुलाल फेंकने को लेकर दो पक्षों में विवाद बढ़ा।

  3. पुलिस ने कर्फ्यू लगाकर स्थिति नियंत्रित की, RAF तैनात।

डिजिटल डेस्क, वाशिम। विजयादशमी के मौके पर वाशिम में पथराव की घटना सामने आई। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान दो पक्षों में पहले बहस से शुरुआत होती है और फिर बात बढ़ने पर पथराव होने तक मामला पहुंच जाता है। घटना शहर के टीपू सुल्तान चौक के पास हुई।

वाशिम के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी रामकृष्ण पवार घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि ये घटना तब हुई जब जुलूस एक खास समुदाय के घरों के पास से गुजर रहा था। इस दौरान गुलाल फेंकने पर विवाद शुरू हुआ।

गुलाल फेंकने पर लोगों ने जताई आपत्ति

पहले तो वहां मौजूद कुछ लोगों ने आपत्ति जताई फिर देखते-ही-देखते दोनों ओर से बहस होने लगी। इसके साथ ही दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। बात बढ़ने पर दोनों ओर से पथराव होने लगा।

पुलिस को इलाके में लगाना पड़ा कर्फ्यू

उन्होंने बताया कि दुर्गा पूजा के विसर्जन के दिन ये घटना हुई। हालांकि पत्थर फेंकने की घटना के बाद पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप कर हालात को नियंत्रित किया। इस दौरान पुलिस को उस इलाके में कर्फ्यू भी लगाना पड़ा। तब जाकर शांति बहाल हुई।

घरों या वाहनों को नहीं पहुंचाया गया नुकसान

अधिकारी ने बताया कि किसी भी पक्ष की तरफ से किसी के घरों या वाहनों को नुकसान नहीं पहुंचाया गया है। कहीं पर भी तोड़फोड़ की कोई खबर नहीं है। पुलिस प्राथमिकी (FIR) दर्ज करने की दिशा में काम कर रही है। जल्दी ही आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मौके पर राज्य पुलिस बल और रैपिड एक्शन फोर्स तैनात

उन्होंने बताया कि मौके पर राज्य रिजर्व पुलिस बल (SRPF) और रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के जवानों के साथ-साथ पुलिस को भी तैनात किया गया है।