विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Video: बीच सड़क बैठकर कीचड़ से क्यों नहाने लगे सीपीआई नेता? सामने आई वजह

By Agency Edited By: Babli Kumari
Published: Wed, 21 Aug 2024 10:04 AM (IST)

महाराष्ट्र के अहमदनगर में कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (CPI) नेता संजय नांगरे ने सड़क पर हुए जलभराव को लेकर कुछ ...और पढ़ें

सीपीआई नेता ने महाराष्ट्र के अहमदनगर में जलभराव के खिलाफ किया प्रदर्शन (फोटो- ANI)
सीपीआई नेता ने महाराष्ट्र के अहमदनगर में जलभराव के खिलाफ किया प्रदर्शन (फोटो- ANI)

HighLights

  1. जलभराव से परेशान भाकपा नेता ने किया अनोखा प्रदर्शन
  2. बीच सड़क पर गंदे पानी से नहाकर जताया विरोध

एएनआई, अहमदनगर। महाराष्ट्र में लगातार बारिश का दौर जारी है। कई इलाकों में भारी बारिश की वजह से जलभराव की समस्या पैदा हो गई है। पानी के भरने से आम लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच इन समस्याओं को लेकर सीपीआई नेता संजय नांगरे ने अनोखे तरीके से विरोध जताया है।

सीपीआई नेता ने महाराष्ट्र के अहमदनगर में जलभराव के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन किया। संजय नांगरे ने शेवगांव में प्रशासन के खिलाफ बीच सड़क पर जमे हुए पानी में बैठकर विरोध प्रदर्शन किया। CPI नेता ने गड्ढे में भरे पानी से नहाते हुए भी नजर आए। अब उनका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें- बदलापुर के बाद अकोला में हैवानियत! स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ करता था टीचर; आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें- Watch Video: ठाणे के अंबरनाथ में भाई ने ही अपने परिवार को सफारी से कुचला, पांच लोग घायल