विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Maharashtra: मुंबई के बांद्रा टर्मिनस पर ट्रेन में महिला से बलात्कार, पुलिस ने कुली को किया गिरफ्तार

Published: Mon, 03 Feb 2025 09:59 AM (IST)

मुंबई के बांद्रा टर्मिनस पर एक लंबी दूरी की ट्रेन के खाली डिब्बे में एक कुली ने कथित तौर पर ...और पढ़ें

Maharashtra: मुंबई के बांद्रा टर्मिनस पर ट्रेन में महिला से बलात्कार (फाइल फोटो)
Maharashtra: मुंबई के बांद्रा टर्मिनस पर ट्रेन में महिला से बलात्कार (फाइल फोटो)

HighLights

  1. ट्रेन में महिला के साथ बलात्कार
  2. पुलिस ने आरोपी कुली को किया गिरफ्तार

पीटीआई, मुंबई। मुंबई के बांद्रा टर्मिनस पर एक लंबी दूरी की ट्रेन के खाली डिब्बे में एक कुली ने कथित तौर पर एक महिला के साथ बलात्कार किया। पुलिस ने बताया कि शनिवार देर रात हुई इस घटना के बाद कुली को गिरफ्तार कर लिया गया है।

एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि "मध्यम आयु वर्ग" की महिला और उसका बेटा शनिवार रात को बाहरी ट्रेन से बांद्रा टर्मिनस पहुंचे। ट्रेन से उतरने के बाद वह दूसरी ट्रेन में चढ़ गई जो प्लेटफॉर्म के दूसरी तरफ खड़ी थी।

सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) के अधिकारी ने बताया कि उस समय दूसरी ट्रेन में कोई यात्री नहीं था। हालांकि, दूसरी ट्रेन में एक कुली मौजूद था।

अधिकारी ने एफआईआर का हवाला देते हुए बताया कि उसने कथित तौर पर महिला के साथ बलात्कार किया और फिर भाग गया। महिला ने बाद में बांद्रा जीआरपी स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

अधिकारी ने बताया कि रेलवे पुलिस ने कुली का पता लगाने के लिए कई निगरानी कैमरों की फुटेज खंगाली और उसे गिरफ्तार कर लिया।

अधिकारी ने बताया, हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि महिला बांद्रा टर्मिनस पर उतरने के बाद दूसरी ट्रेन में क्यों चढ़ी।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी कुली पर भारतीय न्याय संहिता के तहत बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। हालांकि, उन्होंने कथित अपराध के बारे में अधिक जानकारी देने से इनकार कर दिया।

यह भी पढ़ें- Waqf bill: आज संसद में पेश होगी जेपीसी रिपोर्ट, विपक्ष ने लगाए गंभीर आरोप