विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे को 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड, नागपुर से लखनऊ ले जा रही पुलिस

Published: Wed, 21 Oct 2026 03:51 PM (IST)Updated: Wed, 21 Oct 2026 04:22 PM (IST)

शिवा शर्मा मौत मामले में श्रद्धा दुबे, रश्मि और दानिश को 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर भेजा गया है। ...और पढ़ें

श्रद्धा दुबे, रश्मि और दानिश तीनों आरोपियों को 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड

श्रद्धा दुबे, रश्मि और दानिश तीनों आरोपियों को 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड

HighLights

  1. शिवा शर्मा मौत केस में तीन आरोपी रिमांड पर।

  2. श्रद्धा दुबे, रश्मि, दानिश को 72 घंटे की रिमांड।

  3. पुलिस आरोपियों को नागपुर से लखनऊ ले जा रही।

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शिवा शर्मा मौत केस में श्रद्धा दुबे, रश्मि और दानिश तीनों आरोपियों को 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर भेजा गया है। इस मामले में आगे की जांच के लिए इन तीनों को लखनऊ ले जाया जा रहा है।

नागपुर पुलिस के सहयोग से लखनऊ पुलिस और उत्तर प्रदेश STF की संयुक्त टीम ने मंगलवार को तीनों को नागपुर से पकड़ा था। इन तीनों आरोपियों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

नागपुर से लखनऊ के लिए रवाना

नागपुर जिला अदालत से 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद, लखनऊ पुलिस और STF श्रद्धा दुबे, रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश को लेकर लखनऊ के लिए रवाना हो गई है।

कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी उसकी लिव-इन-पार्टनर श्रद्धा दुबे ही है। पुलिस से बचने की कोशिश में श्रद्धा 11 दिनों तक छिपती रही।

शिवा शर्मा की मौत के बाद श्रद्धा अपनी बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश के साथ बहराइच के रूपईडीहा होते हुए नेपाल चली गई। इन्होंने छिपने के लिए कई ठिकाने बदले और छोटे-छोटे होटलों में ठिकाना लिया।

अब नागपुर कोर्ट ने तीनों को 25 अक्टूबर तक ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया है। इस मामले में पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर मामले से जुड़ी सभी जानकारी जुटाएगी।

(समाचार एजेंसी आइएएनएस के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- एसटीएफ की गिरफ्त में श्रद्धा दुबे का ब्वॉयफ्रेंड आमिर, बहराइच से नेपाल बॉर्डर तक पहुंचाया