विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Maharashtra news: पालघर में केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 6 लोग झुलसे; तीन की हालत गंभीर

Updated: Fri, 20 Sep 2024 05:58 PM (IST)

महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक हादसा हुआ है। शुक्रवार को वहां एक केमिकल फैक्ट्री में आग लगने से छह कर्मचारी घायल हो गए जिनमें से तीन की हालत गंभीर है ...और पढ़ें

पालघर में केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग
पालघर में केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग

पीटीआई, पालघर। महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक हादसा हुआ है। शुक्रवार को वहां एक केमिकल फैक्टरी में आग लगने से छह कर्मचारी घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है। जिला आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख विवेकानंद कदम ने इस घटना का जायजा लिया और बताया कि फैक्ट्री के एक हिस्से में दोपहर 12 बजे आग लग गई।

बताया जा रहा है, छह कर्मचारी इस हादसे से झुलस गए हैं, जिनकी पहचान राज मौर्य (45), निशिकांत चौधरी (36), पवन देसले (32), संतोष हिंडलेकर (49), आदेश चौधरी (25) और चंदन शाह (32) के रूप में हुई है। इनमें से तीन की हालत गंभीर हैं। सभी छह एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती हैं।

फैक्ट्री पर पाया गया काबू

एमआईडीसी फायर स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा कि फायर ब्रिगेड के घटनास्थल पर पहुंचने से पहले ही फैक्ट्री के कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया था।

वहीं कुछ दिन पहले महाराष्ट्र के ठाणे शहर में 16 मंजिला व्यावसायिक इमारत की 11वीं मंजिल पर आग लगने से हड़कंप मच गया था। उसी के पास एक नेत्र क्लिनिक में इलाज करा रहे नौ लोगों और प्रजनन केंद्र में एक अन्य व्यक्ति को कड़ी कोशिश के बाद बचा गया।

पांच घंटी की कोशिश के बाद बुझाई आग

ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने इस घटना के सिलसिले में बताया था कि  आग करीब 11 बजे लगी और पांच घंटे की कोशिश के बाद बुझाई जा सकी। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।