Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पुणे में बंद पड़े प्लांट से क्लोरीन गैस लीक, 24 लोग अस्पताल में भर्ती

    Updated: Thu, 30 Apr 2026 09:58 AM (IST)

    पुणे के कोंढवा इलाके में एक बंद पड़े जल शुद्धिकरण संयंत्र से क्लोरीन गैस लीक हो गई, जिससे 22 स्थानीय लोग और दो दमकलकर्मी सांस लेने में दिक्कत के बाद अ ...और पढ़ें

    HighLights

    1. पुणे में क्लोरीन गैस लीक से हड़कंप।

    2. 24 लोग अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर।

    3. बंद पड़े प्लांट से हुआ गैस रिसाव।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र के पुणे में गुरुवार देर रात क्लोरीन गैस लीक होने से हड़कंप मच गया। इस घटना में 22 स्थानीय लोग और दो फायर ब्रिगेड कर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

    फायर अधिकारियों के मुताबिक, यह रिसाव कोंढवा इलाके के गंगाधाम क्षेत्र में एक बंद पड़े जल शुद्धिकरण संयंत्र के गोदाम से हुआ। रात करीब 1 बजे वहां रखे क्लोरीन से भरे एक पुराने टैंक से गैस लीक होने लगी। गैस फैलने के बाद आसपास के लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी, जिसके बाद तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।

    राहत और बचाव कार्य

    सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। आसपास के कई लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। फायर कर्मियों ने सुरक्षा उपकरणों की मदद से लीक हो रहे टैंक को बंद किया और स्थिति पर काबू पाया। इस दौरान कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई। कुल 22 स्थानीय निवासी और दो फायर कर्मियों को सांस लेने में परेशानी होने पर अस्पताल ले जाया गया।

    जांच जारी

    अधिकारियों के अनुसार, सभी प्रभावित लोगों की हालत अब खतरे से बाहर है और उन्हें ससून जनरल अस्पताल में निगरानी में रखा गया है। जानकारी के मुताबिक, जिस व्यक्ति ने पहले इस प्लांट को चलाया था, उसने प्लांट को हटा दिया था, लेकिन क्लोरीन वाला टैंक वहीं रह गया और उसकी देखरेख नहीं हो रही थी। प्राथमिक जांच में माना जा रहा है कि इसी लापरवाही के कारण टैंक में लीकेज हुआ और यह हादसा हुआ।

    दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, चलती कार में आग लगने से पांच लोगों की मौत

    खबरें और भी