Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pune Road Accident: महाराष्ट्र के पुणे में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू ट्रक ने श्मशान से आ रहे लोगों को कुचला

    Updated: Fri, 19 Jul 2024 06:38 PM (GMT+05:30)

    महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक ट्रक ने लोगों के एक समूह को कुचल दिया जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि यह ...और पढ़ें

    पुणे जिले में एक ट्रक ने लोगों के एक समूह को कुचल दिया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई।
    पुणे जिले में एक ट्रक ने लोगों के एक समूह को कुचल दिया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई।

    HighLights

    1. हादसे में तीन लोगों की मौत, पांच अन्य घायल
    2. जुन्नार तहसील के अलेफाटा के पास हुई घटना
    3. अंतिम संस्कार करने के बाद लौट रहे थे सभी लोग

    पीटीआई, पुणे। महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक ट्रक ने लोगों के एक समूह को कुचल दिया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना अहमदनगर-कल्याण रोड पर जुन्नार तहसील के अलेफाटा के पास सुबह करीब 11.30 बजे हुई।

    ड्राइवर ने खो दिया था नियंत्रण

    उन्होंने बताया कि पीड़ित एक श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार करने के बाद लौट रहे थे। अलेफाटा पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि कल्याण की ओर जा रहे ट्रक के चालक ने गुलुनजवाड़ी गांव में एक ढलान पर वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और लोगों के एक समूह को कुचल दिया।

    उन्होंने बताया कि एक महिला और एक बच्चे सहित तीन लोगों की मौत हो गई और पांच से छह अन्य घायल हो गए, जिन्हें पास के अस्पताल में ले जाया गया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस मामला दर्ज करने की प्रक्रिया में है।