खड़कवासला NDA में तैनात सैन्यकर्मी की मौत, पुणे के रेलवे ट्रैक पर मिला शव
पुणे के खड़कवासला स्थित नेशनल डिफेंस एकेडमी में तैनात हवलदार जगतार सिंह का शव रेलवे ट्रैक पर मिला।

तस्वीर का इस्तेमाल प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है।
HighLights
एनडीए खड़कवासला के सैन्यकर्मी का शव रेलवे ट्रैक पर मिला।
हवलदार जगतार सिंह पंजाब के मानसा जिले के निवासी थे।
मौत की परिस्थितियों की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी गठित।
डिजिटल डेस्क, पुणे। महाराष्ट्र के खड़कवासला स्थित नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) में तैनात एक सैन्यकर्मी पुणे में रेलवे ट्रैक पर मृत पाया गया। इस बात की जानकारी बुधवार को रक्षा विभाग की एक विज्ञप्ति में दी गई।
विज्ञप्ति के अनुसार, पंजाब के मानसा जिले के रहने वाले हवलदार जगतार सिंह इस प्रतिष्ठित ट्राई-सर्विस ट्रेनिंग एकेडमी में तैनात थे। रेलवे सुरक्षा बल को 1 सितंबर को शाम करीब 5.30 बजे खड़की और शिवाजीनगर के बीच रेलवे ट्रैक पर उनका शव मिला। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए औंध के सरकारी अस्पताल भेजा गया।
कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के दिए आदेश
विज्ञप्ति में कहा गया है कि मृतक सैनिक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। इसमें आगे बताया गया कि मौत की परिस्थितियों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी (जांच) के आदेश दिए गए हैं।
