विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nifty और Sensex में क्या है अंतर, निवेश से पहले जानना है बेहद महत्वपूर्ण

By Siddharth PriyadarshiEdited By: Siddharth Priyadarshi
Published: Mon, 13 Feb 2023 08:31 PM (IST)

स्टॉक एक्सचेंज ऐसी संस्थाएं हैं जहां पर निवेशक विभिन्न कम्पनियों के स्टॉक्स खरीद या बेच सकते हैं। इसमें पैसे के ...और पढ़ें

what is nifty sensex stock market, know all details
what is nifty sensex stock market, know all details

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। शेयर मार्केट में निवेश को लेकर वर्तमान समय में लोगों की रुचि काफी बढ़ रही है। आप एक सक्रिय सफल निवेशक हों या अभी आप निवेश करने के बारे में सोच ही रहे हैं, आपने Nifty और Sensex इन दो शब्दों के बारे में जरूर सुना होगा। चलिए जानते हैं कि ये दो शब्द क्या हैं और भारतीय शेयर बाजार में इनका क्या महत्व है।

5paisa के साथ शुरू करें निवेश का सफर, विजिट करें-  https://bit.ly/3n7jRhX

क्या होता है स्टॉक एक्सचेंज

स्टॉक एक्सचेंज ऐसी संस्थाएं हैं जहां पर निवेशक विभिन्न कम्पनियों के स्टॉक्स खरीद या बेच सकते हैं। इसमें पैसे के बदले में आपको किसी कम्पनी के स्टॉक बेचे जाते हैं। इसके लिए जरूरी है कि कम्पनी, उस स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टेड हो। वैसे तो देश में कई एक्सचेंज हैं लेकिन दो एक्सचेंज ऐसे हैं जो बड़े स्तर पर निवेशकों द्वारा इस्तेमाल किए जाते हैं व जिनमें देश की अधिकतर कम्पनियां लिस्टेड हैं। वो दोनों एक्सचेंज हैं BSE यानी बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और NSE यानी नेशनल स्टॉक एक्सचेंज। इसके अलावा भी कई सारे स्टॉक एक्सचेंज हैं लेकिन अधिकतर कम्पनियां और निवेशक इन दोनों एक्सचेंज के द्वारा ही शेयर मार्केट में निवेश करते हैं।

हर स्टॉक एक्सचेंज का होता है अलग इंडेक्स

जिस तरह देश में कई एक्सचेंज हैं, उसी तरह हर एक्सचेंज का अलग इंडेक्स भी होता है। इंडेक्स, उस एक्सचेंज में लिस्टेड स्टॉक्स का एक सबसेट होता है, जो कि मार्केट के सेंटीमेंट्स को दर्शाता है। इंडेक्स यह दिखाते हैं कि मार्केट कितना ऊपर जा रहा है व कितना नीचे। इन्हीं के द्वारा पूरे मार्केट के हाल को समझा जाता है।

Nifty और Sensex में अंतर

Nifty और Sensex इंडेक्स हैं जो मार्केट के सेंटीमेंट्स को दर्शाते हैं। इनके द्वारा बाजार के हाल का पता चलता है। इन दोनों में मूल अंतर है इनके एक्सचेंज का। एक तरफ जहां Nifty नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का इंडेक्स है तो वहीं Sensex बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का इंडेक्स है। ये दोनों NSE व BSE के हाल को दर्शाते हैं। इनकी सहायता से मार्केट की तेजी व गिरावट को समझा जा सकता है।

अगर आप भी शेयर मार्केट में निवेश करना चाहते हैं तो आज ही 5paisa.com पर जाएं और अपने निवेश के सफर को और भी बेहतर बनाएं। साथ ही DJ2100 - Coupon Code के साथ बनाइये अपना Demat Account 5paisa.com पर और पाएं ऑफर्स का लाभ।

अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें- https://bit.ly/3b1BKeX

लेखक- सत्यम सिंह