यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
फिजिकल गोल्ड की खरीदारी करने वाले RBI के इस स्कीम पर जरूर ध्यान दें
Sovereign Gold Bond लेने वाला अपने इस बॉन्ड पर लोन भी ले सकता है। इस पर अधिकतम 20 लाख तक की राशि प्राप्त की जा सकती है। खास बात यह है कि अगर आप Sovere ...और पढ़ें

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। भारत में सोने की खरीदारी बड़ी मात्रा में की जाती है। त्योहारों से लेकर शादी के अवसर पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है। इसके अलावा लोग इसे गिफ्ट के रूप में किसी अपनों देते हैं। साथ ही, इसे निवेश का भी एक अच्छा साधन माना जाता है। लोग निवेश के दूसरे विकल्पों पर उतना ज्यादा विश्वास नहीं करते, जितना सोने पर विश्वास करते हैं। अगर आप भी फिजिकल गोल्ड में निवेश करते हैं तो आपको Sovereign Gold Bond में जरूर ध्यान चाहिए।
5paisa के साथ शुरू करें निवेश का सफर, विजिट करें- https://bit.ly/3n7jRhX
Sovereign Gold Bond भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की एक बेहतरीन स्कीम है। अगर आप फिजिकल गोल्ड में निवेश नहीं करना चाहते, तो आपको रिजर्व बैंक के इस स्कीम पर जरूर ध्यान देना चाहिए। इसे 2015 में पहली बार लॉन्च किया गया था। आप इसे गवर्नमेंट सिक्योरिटी की तरह देख सकते हैं। यह ठीक FD की तरह है, जिसमें आप सोने की कीमत पर Sovereign Gold Bond खरीदते हैं और मैच्योरिटी होने पर बाहर निकाल लेते हैं। खास बात यह है कि गोल्ड बॉन्ड पर हर साल 2.50% का ब्याज भी मिलता है।
इसका फायदा यह है कि निवेशक बिना किसी फिजिकल गोल्ड के गोल्ड का मालिक हो सकता है। ऐसे में इसके चोरी होने का कोई रिस्क नहीं है। साथ ही, इसमें स्टोरेज का भी कोस्ट नहीं देना पड़ता। हालाँकि, सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड्स कर-मुक्त हैं यदि आप उन्हें मैच्योरिटी तक रखते हैं, वहीं अगर आप इसे मैच्योर होने से पहले बेचते हैं, तो इस पर कर लगेगा। बॉन्ड जारी होने के एक दो सप्ताह के भीतर भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा अधिसूचित तारीख को स्टॉक एक्सचेंजों पर कारोबार किया जा सकेगा।
Sovereign Gold Bond लेने वाला अपने इस बॉन्ड पर लोन भी ले सकता है। इस पर अधिकतम 20 लाख तक की राशि प्राप्त की जा सकती है। खास बात यह है कि अगर आप Sovereign Gold Bond खरीदते हैं, तो आपको इस पर टैक्स भी नहीं देना पड़ेगा, जो फिजिकल गोल्ड के साथ संभव नहीं है।
खबरें और भी
अगर आप भी शेयर मार्केट में निवेश करना चाहते हैं तो आज ही 5paisa.com पर जाएं और अपने निवेश के सफर को और भी बेहतर बनाएं। साथ ही DJ2100 - Coupon Code के साथ बनाइये अपना Demat Account 5paisa.com पर और पाएं ऑफर्स का लाभ।
अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें- https://bit.ly/3b1BKeX
