Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    PPF या सुकन्या समृद्धि योजना में कर रहे हैं निवेश तो जान लें ये महत्वपूर्ण जानकारी

    By Siddharth PriyadarshiEdited By: Siddharth Priyadarshi
    Updated: Thu, 23 Mar 2023 09:59 PM (IST)

    नए नियम के रूप में इन दोनों अकाउंट में मिनिमम अमाउंट होना जरूरी है और इस साल के लिए इसमें पैसा डालने की आखिरी तारीख 31 मार्च 2023 है। एक फांइनेंशियल ई ...और पढ़ें

    Investment in PPF or Sukanya Samriddhi Yojana, Know all Details
    Investment in PPF or Sukanya Samriddhi Yojana, Know all Details

    नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। आपका पब्लिक प्रॉविडेंट फंड यानी PPF और सुकन्या समृद्धि योजना में अकाउंट है, लेकिन इस फांइनेशियल ईयर में इनमें पैसे नहीं डाल पाए, तो अकाउंट एक्टिव रखने के लिए इनमें 31 मार्च तक कुछ रुपए जरूर डाल दें। दरअसल, PPF और सुकन्या समृद्धि योजना में पैसे नहीं डालते हैं तो ये अकाउंट्स इनएक्टिव हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इससे जुड़े नियम।

    5paisa के साथ शुरू करें निवेश का सफर, विजिट करें-  https://bit.ly/3n7jRhX

    नए नियम के रूप में इन दोनों अकाउंट में मिनिमम अमाउंट होना जरूरी है और इस साल के लिए इसमें पैसा डालने की आखिरी तारीख 31 मार्च 2023 है। एक फांइनेंशियल ईयर में यह रकम डालना जरूरी है, क्योंकि ऐसा नहीं करने पर आपका अकाउंट बंद हो सकता है, साथ ही जुर्माना भी देना पड़ सकता है। इसके अलावा, इस अकाउंट पर आपको लोन नहीं मिलेगा। आप इस अकाउंट से पैसे नहीं निकाल सकेंगे। आपको बता दें कि PPF अकाउंट रखने वालों के लिए मिनिमम डिपॉजिट 500 रुपए है। यानि आपको इसमें एक फाइनेंशियल ईयर में कम से कम 500 रुपए का निवेश करना होता है। ऐसा न करने पर आपकाअकाउंट बंद हो सकता है।

    अगर आप आखिरी तारीख तक पैसा नहीं डालते हैं तो आपको हर साल के हिसाब से 50 रुपए जुर्माना देना होगा। आपको बता दें कि PPF अकाउंट पर अभी 7.1% ब्याज मिलता है। वहीं आपका सुकन्या समृद्धि योजना में अगर अकाउंट है तो आपको हर वर्ष में मिनिमम 250 रुपए जमा करने होते हैं। अगर आप यह पैसा नहीं जमा करते हैं तो आपको 50 रुपए जुर्माना देना पड़ेगा। फिलहाल सुकन्या समृद्धि योजना अकाउंट पर 7.6% ब्याज मिल रहा है। आपको बता दें कि दोनों ही योजनाएं डाकघर द्वारा चलाई जा रही है। इसके अलावा जिन बैंकों में पब्लिक प्रोविडेंट फंड अकाउंट ओपन करने की सुविधा मिलती है, उनमें सुकन्या समृद्धि योजना अकाउंट खोलने की सुविधा भी है।

    अगर आप भी शेयर मार्केट में पैसे लगा रहे हैं तो 5paisa.com पर जाएं और अपने निवेश के बारे में पूरी रिसर्च कर अपने निवेश के सफर को और भी बेहतर बनाएं। साथ ही DJ2100 - Coupon Code के साथ बनाइये अपना Demat Account 5paisa.com पर और पाएं ऑफर्स का लाभ।

    खबरें और भी

    अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें- https://bit.ly/3b1BKeX

    लेखक- सत्यम सिंह