विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Share Market Close: अच्छी शुरुआत बरकरार नहीं रख पाया बाजार, लाल निशान पर हुआ बंद; सेसेंक्स 454 अंक गिरा

Published: Thu, 18 Apr 2024 04:15 PM (GMT+05:30)

शेयर बाजार आज तीन दिन की लगातार गिरावट के बाद सुबह अच्छी शुरुआत के साथ खुला था। हालांकि शाम होते-होते ...और पढ़ें

Share Market Close:अच्छी शुरुआत बरकरार नहीं रख पाया बाजार, लाल निशान पर हुआ बंद
Share Market Close:अच्छी शुरुआत बरकरार नहीं रख पाया बाजार, लाल निशान पर हुआ बंद

एजेंसी, नई दिल्ली। Share Market Close: शेयर बाजार आज तीन दिन की लगातार गिरावट के बाद सुबह अच्छी शुरुआत के साथ खुला था। हालांकि, शाम होते-होते बाजार अपनी इस शुरुआत को बरकरार न रख सका और अंत में लाल निशान पर बंद हुआ।

गुरुवार के कारोबारी दिन सेंसेक्स 454.69 अंक या 0.62%गिरकर 72,488.99 स्तर पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी की बात करें तो यह 152.05 अंक या 0.69% गिरने के बाद 21,995.85 के स्तर पर बंद हुआ है।

सुबह हरे निशान पर खुला था बाजार

गुरुवार के कारोबारी दिन शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। हरे निशान के साथ खुलने की यह इस हफ्ते की पहली अच्छी शुरुआत रही। बीते दिन 17 अप्रैल 2024 को बाजार रामनवमी के मौके पर बंद था।

इससे पहले लगातार दिन से मार्केट लाल निशान पर बंद हो रहा था आज सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 271.72 अंक या 0.37 प्रतिशत की तेजी के साथ 73215.40 स्तर पर था। वहीं, निफ्टी 104.60 अंक या 0.47 की तेजी के साथ 22,252.50 स्तर पर था।

ये भी पढ़ेंः Share Market Open: रामनवमी के बाद हरे निशान पर खुला बाजार, सेंसेक्स 260 अंक उछला और निफ्टी 22,200 स्तर से ऊपर

डॉलर के मुकाबले रुपया 6 पैसे बढ़ा

अमेरिकी मुद्रा और ब्रेंट कच्चे तेल की कीमतें अपने ऊंचे स्तर से पीछे हटने के कारण गुरुवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया अपने सर्वकालिक निचले स्तर से उबर गया और छह पैसे बढ़कर 83.55 पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में, स्थानीय इकाई ग्रीनबैक के मुकाबले 83.51 पर खुली। यूनिट ने इंट्रा-डे में 83.49 का उच्चतम स्तर छुआ।

घरेलू इकाई डॉलर के मुकाबले 83.55 (अनंतिम) पर बंद हुई, जो पिछले बंद से 6 पैसे अधिक है। मंगलवार को रुपया चार सप्ताह में दूसरी बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 17 पैसे गिरकर 83.61 के निचले स्तर पर पहुंच गया। 

ब्रेंट क्रूड वायदा भाव में गिरावट

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.93 प्रतिशत गिरकर 86.48 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।