विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Share Market Tips: क्या शेयर बाजार से 100 गुना रिटर्न कमाया जा सकता है?

By Siddharth PriyadarshiEdited By:
Published: Wed, 26 Oct 2022 05:51 PM (IST)

Share Market Tips इस दिवाली मुहूर्त ट्रेडिंग में सेंसेक्स 60000 के आंकड़े के बेहद करीब से गुजरा। इस तरह आप ...और पढ़ें

Share Market Tips: know tips to maximize your earnings
Share Market Tips: know tips to maximize your earnings

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। इस समय शेयर बाजार युवाओं को काफी आकर्षित कर रहा है। हर कोई शेयर बाजार में पैसा लगाना चाहता है। लेकिन मैं आपसे पूछूं कि आप अपने निवेश से कितना रिटर्न चाहते हैं, तो आपका क्या जवाब होगा? शायद कोई कहे कि वह 15 से 20 फीसदी सालाना रिटर्न चाहता है। कोई कहेगा कि वह अपनी रकम दोगुनी करना चाहता है।

कई ऐसे भी निवेशक हैं, जो मल्टीबैगर स्टॉक्स में निवेश कर अपनी रकम को कई गुना बढ़ाने की चाहत रखते हैं। लेकिन क्या आपने 10 बैगर का नाम सुना है। 10 बैगर का मतलब है आपकी निवेश की गई रकम का 10 गुना हो जाना। बाजार में कई शेयरों ने निवेशकों को 10 बैगर रिटर्न दिया है।

5paisa के साथ शुरू करें निवेश का सफर, विजिट करें- https://bit.ly/3n7jRhX

100 गुना रिटर्न

आपको जानकर आश्चर्य होगा कि शेयर बाजार में मुनाफा यहीं नहीं रुकता। आप शेयर बाजार में अपनी पूंजी को 100 गुना भी कर सकते हैं। इसे कहते हैं 100 बैगर रिटर्न। हालांकि, इसमें काफी अधिक समय और धैर्य की जरूरत होती है। इसके अलावा किसी भी शेयर पर यह नहीं लिखा होता कि वह आने वाले समय में 100 बैगर बनेगा। 100 बैगर बनने लायक शेयरों को ढूंढना भूसे के ढेर में सूई ढूंढने जैसा हो सकता है। यहां बताते चलें कि 5पैसा डॉट कॉम फाइनेंशियल प्लानिंग के लिए एक बेहतर प्लेटफॉर्म है। यहां आप म्यूचुअल फंड में भी पैसा लगा सकते हैं। खास बात यह है कि यहां जीरो ब्रोकरेज की सुविधा मिलती है।

लॉन्ग टर्म इनवेस्टमेंट में मिलेगा यह रिटर्न

100 बैगर रिटर्न आपको सिर्फ लॉन्ग टर्म इनवेस्टमेंट में ही मिल सकता है। लंबे समय में हमेशा मार्केट ऊपर ही जाता है। आइए सेंसेक्स का ही उदाहरण लेते हैं। बीएसई सेंसेक्स साल 1979 में 100 रुपये के बेस के साथ शुरू हुआ था। फरवरी 2006 में यह 10,000 अंक का आंकड़ा छूकर पहली बार 100 बैगर बना था। इस दिवाली मुहूर्त ट्रेडिंग में सेंसेक्स 60,000 के आंकड़े के बेहद करीब से गुजरा। इस तरह आप समझ सकते हैं कि मार्केट में जो व्यक्ति लंबे समय तक टिका होगा, तो उसने कितना रिटर्न बनाया होगा।

कौन-सी कंपनी से मिलेगा 100 गुना रिटर्न?

मल्टीबैगर रिटर्न उस कंपनी के शेयर से मिलेगा जो लगातार ग्रो कर रही होगी। यह एक ऐसी कंपनी होनी चाहिए, जिसके राजस्व में वृद्धि हो रही हो। उसकी कमाई बढ़ रही हो। उसका मार्जिन बढ़ रहा हो। उसकी बाजार हिस्सेदारी बढ़ रही हो। यह बहुत जरूरी है कि इस कंपनी की प्रति शेयर कमाई बढ़ रही हो। यह आखिरी चीज इतनी महत्वपूर्ण इसलिए है, क्योंकि शेयर की कीमत लंबी अवधि में अर्निंग्स पर शेयर को फॉलो करती है। इसलिए किसी कंपनी का ईपीएस ऊपर जाता है, तो हमेशा उस कंपनी के शेयर की कीमत भी ऊपर जाती है।

भारत में नहीं है 100 बैगर शेयरों की कमी

भारत में 100-बैगर शेयर्स की कमी नहीं है। दर्जनों ऐसी कंपनियां हैं, जो इस स्तर तक पहुंची हैं। इंफोसिस .. टाइटन... एचडीएफसी बैंक... एशियन पेंट्स सहित ऐसे कई शेयर हैं।

अगर आप भी बाजार में निवेश करना चाहते हैं, तो 5paisaएक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां इन्वेस्टिंग न तो सिर्फ ईजी पर रिवॉर्डिंग भी है। DJ2100 - Coupon Code के साथ बनाइये अपना Demat Account 5paisa.com पर और पाएं ऑफर्स का लाभ। अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें- https://bit.ly/3b1BKeX