Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Market Outlook: इस हफ्ते कैसी रहेगी बाजार की चाल, US Payroll Data से लेकर ऑटो सेल्स तक ये फैक्टर्स रहेंगे अहम

    By Abhinav ShalyaEdited By: Abhinav Shalya
    Updated: Sun, 02 Jul 2023 03:45 PM (IST)

    Market Outlook This Week भारतीय शेयर बाजार बीते हफ्ते रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ है। इस कारण इस हफ्ते वैश्विक के साथ-साथ कई घरेलू फैक्टर्स पर बाजार की च ...और पढ़ें

    भारतीय शेयर बाजार की चाल इस हफ्ते कई फैक्टर्स पर निर्भर करेगी।
    भारतीय शेयर बाजार की चाल इस हफ्ते कई फैक्टर्स पर निर्भर करेगी।

    नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। भारतीय शेयर बाजार पिछले हफ्ते रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ है। इस हफ्ते बाजार का फोकस इकोनॉमिक डाटा, वैश्विक शेयर बाजार की चाल और यूएस फेड की ओर से दिए गए बयान पर होगा। ऐसा विश्वलेषकों का मानना है।

    कौन- से फैक्टर्स रहेंगे अहम?

    घरेलू स्तर पर इस हफ्ते सोमवार को मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर का पीएमआई डाटा आना है और इसके बाद बुधवार को सर्विस सेक्टर का डाटा आएगा। वहीं, एफआईआई की बाजार में खरीदारी भी इस बार अहम होने वाली है। साथ ही ऑटो सेल्स के नंबर भी बाजार की चाल को प्रभावित कर सकते हैं।

    अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका के साथ अन्य बड़े बाजारों की चाल और फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज को लेकर दिया गया बयान पर निवेशकों की निगाहें होंगी।

    समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत करते हुए मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के रिटेल रिसर्च के प्रमुख सिद्धार्थ खेमका ने कहना है कि इस हफ्ते बाजार का फोकस अंतरराष्ट्रीय स्तर के साथ-साथ घरेलू स्तर पर जारी होने वाले डाटा पर होगा। अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेड की ओर से आया कोई भी बयान बाजार के लिए एक ट्रिगर प्वांइट होगा।

    वहीं, स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट लिमिटेड के वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक प्रवेश गौर ने कहा कि वैश्विक बाजारों में निवेशक कच्चे तेल की कीमतों, डॉलर इंडेक्स और अमेरिकी बांड यील्ड की गतिविधियों पर बारीकी से नजर रखेंगे। साथ ही अमेरिका में 3 जुलाई और 7 जुलाई को नॉन फार्म और बेरोजगारी दर के आंकड़े जारी होंगे।

    खबरें और भी

    विश्लेषकों का कहना है कि एचडीएफसी मर्जर के कारण भी भारतीय बाजारों में खरीदारी बढ़ी है।

    बाजार ने दिया जबरदस्त रिटर्न

    पिछले हफ्ते बीएसई बेंचमार्क सेंसेक्स 1739.19 अंक या 2.76 प्रतिशत और निफ्टी 523.55 अंक बढ़कर या 2.80 प्रतिशत बढ़कर बंद हुआ है।

    शुक्रवार के सत्र में भी सेंसेक्स में 803.14 अंक या 1.26 प्रतिशत का बढ़ा उछाल देखने को मिला था। साथ ही सेंसेक्स अपने अब तक के उच्चतम स्तर 64,718.56 अंक पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 216.95 अंक या 1.14 प्रतिशत बढ़कर अपने रिकॉर्ड स्तर 19,189.05 पर बंद हुआ।